ETV Bharat / state

मेरठ में पत्नी की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड, कानपुर में गला घोंट कर किशोर की हत्या

मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मोदीपुरम फेज-वन स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में रहने वाले दंपती का दुखद अंत.

मेरठ में पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी.
मेरठ में पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 8, 2026 at 7:49 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ/कानपुर : मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम फेज-वन स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई. पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार पति ने पहले पत्नी की गला दबाकर हत्या की और बाद में खुदकुशी कर ली. दंपती हाल ही में होली मनाकर अपने गृह जनपद से यहां आए थे. वहीं कानपुर में 15 वर्षीय किशोर की गला घोंट कर हत्या कर दी गई. परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है.

इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि मेरठ पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के मोदीपुरम फेज-वन स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के कमरे में मूल रूप से हरदोई का रहने वाला प्रदीप यादव (35) अपनी पत्नी मधु यादव और बेटे यश (10) के साथ रहता था. दंपती के शव बीते शनिवार को कमरे में मिले थे. प्राथमिक जांच में सामने आया कि प्रदीप ने पहले मधु की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद आत्महत्या कर ली.





इंस्पेक्टर महेश सिंह के मुताबिक पूछताछ में प्रदीप के बेटे यश ने बताया है कि माता-पिता के बीच अक्सर विवाद होता था. शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. जिसके बाद यश बाहर खेलने चला गया था. शाम करीब 6 बजे जब साथी कर्मचारी प्लांट पर पहुंचा, तब वारदात का खुलासा हुआ. शुरुआती जांच में घरेलू क्लेश में हत्या और आत्महत्या की बात सामने आ रही है.

कानपुर में 9वीं के छात्र की गला घोंटकर हत्या, नाली में मिला शव

घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव में शनिवार रात 15 वर्षीय किशोर की गला घोंट कर हत्या कर दी गई. किशोर का गला लोअर के नाड़े से कसा गया था. किशोर का शव उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर खेत के पास नाली में मिला. परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

कठेठा गांव के संतोष सिंह मुताबिक बेटा प्रतीक उर्फ कृष्णा (15) शनिवार दोपहर करीब 3 बजे साइकिल से खेत जाने के लिए घर से निकला था. शाम तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई. खोजबीन के दौरान खेत के पास प्रतीक की साइकिल खड़ी मिली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. काफी देर तक खोज के बाद कुछ दूर नाली में उसका का शव पड़ा मिला. जिसका शरीर पानी में डूबा था, लेकिन चेहरा बाहर था. संतोष सिंह ने बेटे की गला घोंट कर हत्या की आशंका जताई है.

घाटमपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंची थी. घटनास्थल से कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं. प्रथमदृष्ट्या किशोर का गला लोअर के नाड़े से कसा गया प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें : फोन पर रिश्तेदार से पत्नी करती थी बात, पति ने उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें : महराजगंज: पुलिस ने किया खुलासा, बेटा ही निकला मां-बाप का कातिल