ETV Bharat / state

जमकर मनाई शराब पार्टी, फिर कर दी दोस्त की हत्या, धमतरी की खौफनाक वारदात

धमतरी में मर्डर केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Heinous murder in Dhamtari
धमतरी में जघन्य हत्या (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 1, 2026 at 7:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: जिले की पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. इस केस में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में 6 बालिग और 2 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी, लट्ठा और बोल्डर पत्थर भी बरामद कर लिया है.

धमतरी के कुरुद की वारदात

पूरी वारदात कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम डाही का है, यहां 29 जून की रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हुलास मंडावी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. जानकारी के अनुसार, हुलास मंडावी बोर खनन के काम से जुड़ा हुआ था और छुट्टी पर अपने गांव डाही आया हुआ था. घटना वाली रात वह अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था. इसी दौरान नशे की हालत में उसने अपने साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया और मामला खूनी संघर्ष में बदल गया.

धमतरी में मर्डर कांड के आरोपी गिरफ्तार (ETV BHARAT)

मुख्य आरोपी रोशन ध्रुव और मुकेश यादव ने सड़क किनारे पड़े लकड़ी के मोटे लट्ठे से हुलास मंडावी के सिर पर लगातार वार किए. इसके बाद एक अन्य आरोपी ने बोल्डर पत्थर से उसके चेहरे और सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस वारदात में दो नाबालिग भी शामिल थे- शैलेंद्र पांडेय, एएसपी, धमतरी

कुल 8 आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की. कुरूद पुलिस और साइबर टीम ने पूरी रात तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और पूछताछ के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी इस प्रकार है.

रोशन ध्रुव ,21 वर्ष

मुकेश यादव, 19 वर्ष

अमन नेताम ,19 वर्ष

रविशंकर पटेल, 22 साल

चंद्रशेखर पटेल, 22 साल

सागर मरकाम , 25 साल

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का लट्ठा और बोल्डर पत्थर जब्त कर लिया है. सभी बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है.

सलवार सूट पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात, आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटे गहने, पैदल ही भागे बदमाश

ऑपरेशन सेफ पैसेज के तहत बड़ी सफलता, दो बाघ की खाल समेत तस्कर गिरफ्तार