ETV Bharat / state

रामानुजगंज जिला जेल में विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

विचाराधीन बंदी की मौत से जिला जेल प्रबंधन सकते में है. मृतक बंदी सीतारामपुर गांव का रहने वाला था.

DEATH OF UNDERTRIAL PRISONER
विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 22, 2026 at 7:15 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रामानुजगंज: जिला जेल में विचाराधीन बंदी बिशुन कोड़ाकू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बंदी बिशुन कोड़ाकू बलरामपुर के पस्ता थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव का रहने वाला था. जिला जेल प्रबंधन ने बताया कि बिशुन बीते 2 सालों से हत्या और टोनही प्रताड़ना के केस में रामानुजगंज जिला जेल में बंद था. कोर्ट में विचाराधीन बंदी की सुनवाई भी चल रही थी. संदिग्ध परिस्थितियों में बंदी का शव मिलने जेल प्रबंधन में भी हड़कंप है. वहीं बंदी की मौत को लेकर जेल प्रशासन भी सवालों के घेरे में है.

टोनही प्रताड़ना और हत्या के आरोप में बंद कैदी की मौत

विचाराधीन बंदी की मौत के संबंध में रामानुजगंज जिला जेल के जेलर वाल्मीकि ध्रुव ने कहा, बिशुन नाम का विचाराधीन बंदी था जो नवंबर 2023 में हमारे यहां जेल में दाखिल हुआ था. बिशुन पर हत्या और टोनही प्रताड़ना का आरोप था जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर जेल लाया गया था. शुक्रवार शाम को उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी. जिसके बाद उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल में भेजा गया. जहां डॉक्टर के द्वारा उपचार करने के बाद रात में वापस जेल भेज दिया गया था. शनिवार को फिर से बंदी की तबीयत खराब होने पर मैंने उसेअस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने विचाराधीन बंदी बिशुन कोड़ाकू को मृत घोषित कर दिया. विचाराधीन बंदी उल्टी दस्त और कमजोरी से पीड़ित था.

विचारधानी बंदी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ये साफ हो पाएगा की मौत की असली वजह क्या है: वाल्मीकि ध्रुव, जेलर, रामानुजगंज जेल


पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट

मृतक विचाराधीन बंदी बिशुन कोड़ाकू के शव का परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया. पंचनामा कारकर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है.

बलरामपुर मौत मामले में कांग्रेस ने बनाई दस सदस्यीय जांच समिति, रायपुर में फूंका सरकार का पुतला

बलरामपुर में ग्रामीण की मौत मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, SDM करूण डहरिया सस्पेंड

बलरामपुर में आदिवासी ग्रामीण की मौत का मामला, नेता प्रतिपक्ष ने NHRC और जनजाति आयोग को लिखा पत्र