ETV Bharat / state

हल्द्वानी में युवक की गोली मारकर हत्या, बीजेपी पार्षद पर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. युवक की हत्या का आरोप एक बीजेपी पार्षद पर लगा है.

Nainital Crime News
मृतक नितिन (फाइल फोटो) (Photo-Relatives)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 5, 2026 at 8:57 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बीजेपी पार्षद पर एक युवक की गोली मारने हत्या करने का आरोप लगा है. आनन-फानन में घायल युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है. वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद बीजेपी ने पार्षद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

हत्या से क्षेत्र में दहशत: गौर हो कि नैनीताल की शांत वादियां फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से अशांत हुई हैं. हल्द्वानी के रामपुर रोड क्षेत्र के पार्षद ने बीती देर रात घर के बाहर अज्ञात कारणों के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हल्द्वानी में गोलीकांड से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी निगम पार्षद को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जिसके बाद पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है. वहीं आरोपी पार्षद का नाम अमित बिष्ट बताया जा रहा है, जिस पर नितिन लोहनी की हत्या का आरोप लग रहा है. पार्षद अमित बिष्ट बीजेपी समर्थित बताया जा रहा है.

युवक की गोली मारकर हत्या (Video-ETV Bharat)

साथी ने बताई घटना: वहीं जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को हुई वैसे ही एसपी सिटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे और जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. प्रत्यक्षदर्शी कमल भंडारी द्वारा बताया गया कि बीती देर रात्रि मृतक नितिन लोहनी और वह गौलापार गए हुए थे. जब वह अपने घर हल्द्वानी लौट रहे थे तभी नितिन ने बीजेपी पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू से मिलने की बात कही और वह दोनों पार्षद के घर चले गए. जिसके बाद उन्होंने गेट पर घंटी बजाई कुछ देर बाद पार्षद अमित बिष्ट असलहा के साथ गेट पर पहुंचा और दोनों पर तान दिया.

घटना बीती रात्रि की है. गोली लगने से युवक की मौत हुई है. आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है, अग्रिम कार्रवाई जा रही है.
दीपशिखा अग्रवाल, एएसपी

गोली चलने के बाद भागने लगा नितिन: इस दौरान पार्षद ने पहला फायर जमीन में किया. डर से नितिन मौके से भागने लगा तो आरोपी पार्षद द्वारा उस पर गोली चला दी. गोली लगने से नितिन नाली में जा गिरा, जब वह उसे उठाने के लिए पहुंचा तो और लोग भी हथियारों के साथ वहा पर पहुंच गए. इस दौरान वह जान बचा कर मौके से भाग गया. कोतवाली पुलिस ने आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

पढ़ें: