ETV Bharat / state

गाजियाबाद में घरों व दुकानों के बाहर बने अवैध रैंप्स को तोड़ेगा निगम, सभी जोन में चलाया जाएगा विशेष अभियान

अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लोगों से अवैध रैंप्स को स्वयं ही हटाने की अपील करें.

गाजियाबाद नगर निगम
गाजियाबाद नगर निगम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : December 18, 2025 at 3:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/गाजियाबाद: अगर आपने अपने घर के बाहर रैंप बना रखा है तो जरा संभल जाएं. दरअसल, नगर निगम द्वारा संभव (SAMBHAV - Systematic Administrative Mechanism Bringing Happiness and Value) के आयोजन के दौरान निगम को विभिन्न क्षेत्रों से शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि लोगों ने घरों के आगे अवैध रूप से रैंप बना रखे हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम की स्थिति बनने लगती है.

इस दौरान प्राप्त हुई शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने अधिकारियों को कॉलोनी में अवैध रूप से घरों के अवैध रूप बनाए गए रैंप्स को ध्वस्त करने के लिळए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. जल्द ही अधिकारियों की तरफ से शहरी क्षेत्र में कॉलोनी में जाकर लोगों से घरों के आगे बनाए गए अवैध रैंप्स को हटाने की अपील की जाएगी. अगर लोगों ने इसे नहीं हटाया तो विशेष अभियान के दौरान रैंप्स का ध्वस्तीकरण किया जाएगा.

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक (ETV Bharat)

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के मुताबिक, लगातार इस बारे में शिकायतें मिल रही थीं कि लोगों ने घरों के बाहर रैंप काफी बढ़कर बना दिए हैं. इससे न सिर्फ सड़क का रास्ता काफी प्रभावित हुआ है, बल्कि जाम लगने से गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है. नगर निगम की तरफ से बहुत जल्द एक विशेष अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसके दौरान ऐसे तमाम अवैध रैंप्स को ध्वस्त करने की कार्रवाई होगी. नगर निगम के अधिकारियों का कहना है की शुरुआत में रिहायशी इलाकों में रिहायशी और उसके बाद बाजारों में भी अभियान की शुरुआत होगी. तमाम जोनल अधिकारियों को घर-घर जाकर लोगों से घरों के बाहर बने रैंप्स को स्वयं हटाने की अपील करने की निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें-

PUC खत्म तो सफर बंद! दिल्ली में फ्यूल देने से पहले सर्टिफिकेट जरूरी, जगह-जगह गाड़ियों की चेकिंग

दिल्ली में BS-6 से नीचे की गाड़ियों की एंट्री बैन, बॉर्डर पर हो रही सघन चेकिंग, पढ़िए कौन सी गाड़ियों को है परमिशन