ETV Bharat / state

BSAP-9 में महिला ट्रांसजेंडर सिपाही की मौत, बैरक के बाथरूम में मिला शव

मुंगेर के जमालपुर स्थित बीसैप-9 में महिला ट्रांसजेंडर सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट

Constable dies at BSAP Training Camp Jamalpur
मुंगेर में सिपाही की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 24, 2026 at 10:55 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर स्थित BSAP-9 ट्रेनिंग कैंप में बड़ी घटना सामने आई है, जहां ट्रांसजेंडर महिला कांस्टेबल अवंतिका सिंधु का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बैरक के बाथरूम में मिला है. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए बीसैप की पुलिस महानिरीक्षक एस प्रेमलता सोमवार को जमालपुर पहुंचीं और पूरे मामले की जांच की.

महिला ट्रांसजेंडर सिपाही की मौत : अवंतिका पटना पुलिस लाइन से करीब 500 प्रशिक्षुओं के दल के साथ ट्रेनिंग के लिए आई थीं, जिसमें 16 ट्रांसजेंडर जवान शामिल थे. रविवार की शाम जवान उसे जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बैरक में FSL की टीम ने की जांच : सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साथ ही अवंतिका का मोबाइल फोन व अन्य तकनीकी साक्ष्य जब्त कर लिए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे कैंप में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी के बाद कमांडेंट मिथिलेश तिवारी समेत कई और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

Constable dies at BSAP Training Camp Jamalpur
प्रशिक्षु सिपाही से पूछताछ करती अधिकारी (ETV Bharat)

क्या बोले कमांडेंट?: कमांडेंट मिथिलेश तिवारी ने बताया कि ''जमालपुर स्थित बीएसएपी-9 कैंप में 216 दिनों की ट्रेनिंग के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिले से 500 प्रशिक्षु ट्रेनिंग के लिए पहुंचे हैं. इनमें से 16 ट्रांसजेंडर जवान शामिल हैं. रविवार की सुबह अवंतिका की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वो ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुई. वो बैरक में रुक गई थी.

''महिला सिपाही कुछ दिनों से बीमार थी, और ट्रेनिंग में शामिल नहीं हो रही थी. रविवार को ट्रेनिंग के बाद जब बाकि सिपाही बैरक में वापस लौटे तो अवंतिका कमरे में नहीं थी. उसके बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था. किसी तरह दरवाजा खोया गया तो अंदर गिरी हुई थी. उसे पीएचसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया. हादसे की जानकारी अवंतिका सिंधु के परिजनों को दे दी गई है. जांच के बाद घटना का खुलासा होगा.'' - मिथिलेश तिवारी, कमांडेंट

पुलिस ने मामले की जांच शुरू : घटना की जानकारी के बाद जमालपुर थाना की टीम मौके पर पहुंचकर पुलिस बैरक में मौजूद प्रशिक्षुओं से पूछताछ की, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके. महिला कांस्टेबल अवंतिका सिंधु पश्चिम चंपारण के बेतिया अंतर्गत पहाड़पुर थाना की रहने वाली हैं.

''एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर अस्पताल भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी.'' - पकंज कुमार, थाना प्रभारी, आदर्श थाना जमालपुर

IG ने किया बैरक का निरीक्षण : हालांकि घटना के बाद सोमवार को आईजी एस. प्रेमलता ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की, जहां अवंतिका संधु की मौत हुई थी. उन्होंने अवंतिका की साथ ट्रेनिंग में मौजूद प्रशिक्षु सिपाहियों से अलग-अलग पूछताछ की.

ये भी पढ़ें:

पिता ने बेटी के अपहरण का कराया था FIR, अपराधियों ने सिर पर मारी गोली

सिर में लोहे का कील ठोका.. फिर गला घोंटा, बिहार में मासूम की अपहरण के बाद हत्या