ETV Bharat / state

मुंगेली में युवक की मौत, बांग्लादेश में हुई हिंसा का किया था विरोध, एक युवक पर मारपीट और पुलिस प्रताड़ना का आरोप

मृतक युवक एक हिंदू संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है. इसी के चलते मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

Mungeli youth death Case
मुंगेली में युवक की मौत, बांग्लादेश में हुई हिंसा का किया था विरोध (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 2, 2026 at 8:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुंगेली: जिले में एक 19 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है. युवक एक हिंदू संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है. परिजनों का आरोप है कि सोहेल खान नाम के युवक ने उसके साथ मारपीट की और फिर पुलिस ने भी उसे प्रताड़ित किया. इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान था. इसी वजह से उसने अपनी जान दे दी. मौत से पहले बनाए गए एक वीडियो में युवक ने सोहेल को अपनी स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

प्रदर्शन के बाद विवाद का दावा: मृतक का नाम नरेश साहू है जो बिलासपुर के गणेश चौक सरकंडा में रहकर प्राइवेट जॉब करता था. परिजनों के अनुसार, बीते दिनों बांग्लादेश में हुई हिंसा के विरोध में एक प्रदर्शन किया गया था, जिसमें वह शामिल हुआ था. इसी को लेकर बाद में सोहेल खान से उसका विवाद हुआ. परिजनों का कहना है कि प्रदर्शन के बाद एक सोहेल ने अपने साथी के साथ मिलकर रास्ता रोककर मारपीट की और धमकी दी.

मुंगेली में युवक की मौत, बांग्लादेश में हुई हिंसा का किया था विरोध (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल: सोहेल ने चाकूनुमा हथियार निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी. साथ ही नरेश के पहचान के किसी नेता को भी मारने की धमकी दी. परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई. यह भी कहा जा रहा है कि युवक पर अपना बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा था. हालांकि, पुलिस इन आरोपों से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच की बात कह रही है.

पुलिस का पक्ष: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. शिकायत और आरोपों को जांच का हिस्सा बनाया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों की मांग: परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, वे न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे.

बिलासपुर में युवक का अपहरण कर पिटाई का आरोप, इलाज से पहले युवक की मौत
धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर विवाद का निकला समाधान, धमतरी में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
खैरागढ़ में आस्था से जुड़े स्थल पर अपवित्र सामग्री फेंकने का आरोप, थाने पहुंचे ग्रामीण और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता