Mumbai Rains Impact: तीसरे दिन भी मुंबई की बारिश से दिल्ली रेल यातायात प्रभावित, ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
मुंबई में भारी बारिश के कारण कोटा रेल मंडल से गुजरने वाली गरीब रथ और दुरंतो जैसी मुख्य ट्रेनें रद्द और रीशेड्यूल की गई हैं.

Published : July 9, 2026 at 9:01 AM IST
|Updated : July 9, 2026 at 8:06 PM IST
कोटा/जोधपुर: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश ने अब देश के दूसरे हिस्सों में भी रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. मुंबई में भारी बारिश और पटरियों पर जलभराव के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, जिसका सीधा असर दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर देखने को मिल रहा है. इस संकट की वजह से कोटा रेल मंडल में पिछले तीन दिनों से ट्रेनों की आवाजाही पर बुरा असर पड़ा है. कई प्रमुख ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर उनके रूट में बदलाव किया गया है.
कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन का कहना है कि गरीब रथ, दुरंतो एक्सप्रेस व जयपुर मुंबई सुपरफास्ट जैसी कई ट्रेनों को भी बारिश के चलते रद्द किया गया है. इसके अलावा, कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम (NTES) और रेलवन (RailOne) ऐप के जरिए अपनी ट्रेन का सही समय और प्लेटफॉर्म नंबर जरूर चेक कर लें.
इसे भी पढ़ें: Mumbai Heavy Rain: कोटा से गुजरने वाली राजधानी-अगस्त क्रांति समेत 6 से ज्यादा Train रद्द, बदला गया कई ट्रेनों का रूट
इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव :-
- ट्रेन नम्बर 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी जंक्शन अवध एक्सप्रेस 8 जुलाई को निर्धारित समय 10:00 बजे के स्थान पर 11:25 बजे रीशेड्यूल किया गया है।
- ट्रेन नम्बर 12980 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 8 जुलाई को निर्धारित समय रात 8:20 बजे के स्थान पर 9 जुलाई को सुबह 08:20 बजे रीशेड्यूल किया गया है।
- ट्रेन नम्बर 12939 पुणे–जयपुर एक्सप्रेस 8 जुलाई को निर्धारित समय शाम 5:30 बजे के स्थान पर रात 11:30 बजे रीशेड्यूल किया गया है।
- ट्रेन नम्बर 19020 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 8 जुलाई को निर्धारित समय दोपहर 1:30 बजे के स्थान पर 18:40 बजे रीशेड्यूल किया गया है।
इसे भी पढ़ें: यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद से पटना के बीच कोटा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, केवल 9 स्टेशनों पर होगा ठहराव
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द :-
- ट्रेन नम्बर 12910 हजरत निजामुद्दीन–बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस 8 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी.
- ट्रेन नम्बर 12240 हिसार–मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 9 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी.
- ट्रेन नम्बर 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर एक्सप्रेस 8 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी.
- ट्रेन नम्बर 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर 8 जुलाई को निरस्त रहेगी.
- ट्रेन नम्बर 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल 9 जुलाई 2026 को निरस्त रहेगी.
- ट्रेन नंबर 12953 मुंबई सेंट्रल हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति तेजस राजधानी एक्सप्रेस 9 जुलाई को निरस्त रहेगी,
- ट्रेन नम्बर 12954 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति तेजस राजधानी एक्सप्रेस 10 जुलाई को निरस्त रहेगी.
भूस्खलन के कारण जोधपुर पूना रेल संपर्क हुआ बाधित: महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित हुआ है. इसका असर उत्तर पश्चिम रेलवे की ट्रेनों पर भी पड़ा है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने जोधपुर को पूना से जोड़ने वाली जोधपुर-हड़पसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की 8-8 ट्रिप रद्द करने का निर्णय लिया है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मध्य रेलवे के खंडाला-मंकी हिल स्टेशनों के बीच भूस्खलन के कारण रेल संचालन प्रभावित हुआ है, इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 20495,जोधपुर-हड़पसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 से 17 जुलाई तक तथा ट्रेन संख्या 20496, हड़पसर-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 से 18 जुलाई तक रद्द रहेगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

