न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में पहली बार होगा टेस्ट क्रिकेट मैच, 6 से 10 जून को भारत-अफगानिस्तान के बीच होगा मुकाबला
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में पहली बार टेस्ट क्रिकेट मैच होगा. स्टेडियम में 6 से 10 जून को भारत-अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा.

Published : March 2, 2026 at 8:52 PM IST
चंडीगढ़: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेला जाएगा. बीसीसीआई ने घोषणा की है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 से 10 जून 2026 तक यहीं आयोजित होगा.
अफगानिस्तान टीम के भारत दौरे का शेड्यूल घोषित: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जून 2026 में अफगानिस्तान की पुरुष टीम के भारत दौरे के शेड्यूल की घोषणा की है. अफगानिस्तान एक टेस्ट मैच खेलेगा, जिसके बाद तीन मैचों की वन-डे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज होगी. टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून, 2026 तक न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) March 2, 2026
Here's a look at the schedule for Afghanistan Men’s Team’s tour of India in June 2026 🗓️
Details ▶️ https://t.co/OkJVip4AhJ#TeamIndia | #INDvAFG pic.twitter.com/CQhIliTf2E
पांच दिवसीय लाल गेंद का रोमांच ले पायेंगे क्रिकेट प्रेमीः ये स्टेडियम अब तक आईपीएल मुकाबलों, एक पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच और दो महिला वनडे मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट पहली बार यहां खेला जाएगा. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये खास मौका होगा, क्योंकि उन्हें पांच दिवसीय लाल गेंद का रोमांच अपने शहर के पास देखने को मिलेगा.
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के लिए बड़ी उपलब्धिः मुल्लांपुर का ये आधुनिक स्टेडियम सुविधाओं के लिहाज से पूरी तरह तैयार बताया जा रहा है. टेस्ट मैच की मेजबानी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. आयोजन को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

टेस्ट मैच की मेजबानी से स्टेडियम को मिलेगी नई पहचानः इस टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. जानकारी के मुताबिक पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला में, दूसरा 17 जून को लखनऊ में और तीसरा 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा. मुल्लांपुर में टेस्ट मैच की मेजबानी से इस मैदान की पहचान जहां मजबूत होगी, वहीं क्रिकेट प्रेमियों को एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला देखने का मौका मिलेगा.

