ETV Bharat / state

कांगड़ा वैली कार्निवल के दूसरे दिन मेगा मैराथन का आयोजन, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी

कांगड़ा वैली कार्निवल के दूसरे दिन 42, 21, 10, 5 और 3 किलोमीटर दौड़ का मेगा मैराथन आयोजन किया.

कांगड़ा वैली कार्निवल के दूसरे दिन मैराथन आयोजन
कांगड़ा वैली कार्निवल के दूसरे दिन मैराथन आयोजन (Mukesh Agnihotri Facebook Page)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 25, 2025 at 1:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी कांगड़ा के जिला मुख्यालय धर्मशाला में पहली बार कांगड़ा वैली कार्निवल नाम से सरकार की ओर से बड़ा आयोजन किया गया है. आठ दिवसीय ये कार्निवाल अब हर साल हुआ करेगा. इतना ही नहीं इस कार्निवल में हर साल 25 दिसंबर के दिन मेगा मैराथन का भी आयोजन हुआ करेगा, इसी कड़ी में आज भी मेगा मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें 42, 21, 10, 5 और 3 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा, 'हिमाचल की पर्यटन राजधानी कांगड़ा में शिमला और मनाली की ही तरह कांगड़ा वैली कार्निवाल शुरू किया गया. इसका भविष्य के सालों में बेहद सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, इससे इस घाटी में भी पर्यटकों को आकर्षित करने, रिझाने और समय बिताने के लिए आकर्षक कार्यक्रमों में शरीक होने का मौका मिलेगा. कांगड़ा के कल्चर को बारीकी और नजदीक से समझने के लिए ये कार्निवाल सोने पर सुहागा साबित होगा. साथ ही इससे यहां की इकॉनमी पर भी अच्छा खासा सकारात्मक असर देखने को मिलेगा'.

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मैराथन जो कि यहां के लोगों को फिट रखने में मददगार साबित होगी. इसलिए वो यही नारा देंगे कि 'दौड़ों-दौड़ों और 15 लाख जीतो', उन्होंने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम जहां सामान्य दिनों में रात के 10 बजे तक ही आयोजित होंगे. वहीं, न्यू ईयर के आगमन पर इसे 12 बजे तक कर दिया जाएगा. ताकि नए साल की सेलिब्रेशन के लिए आए लोगों के लिए मनोरंजन करने का भी वक्त मिल जाए और सेलिब्रेशन भी खूब हो.

ये भी पढ़ें: क्रिसमस-न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बीच हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस