ETV Bharat / state

कौशांबी में आंधी-बारिश से कच्चा मकान गिरा; मलबे में दबकर मां-बेटे सहित 3 की मौत

SDM मंझनपुर आकाश सिंह ने बताया कि तेज आंधी और बारिश में पश्चिम शरीरा कस्बे में तीन लोगों की मौत हो गई है.

कौशांबी में आंधी-बारिश से कच्चा मकान गिरा.
कौशांबी में आंधी-बारिश से कच्चा मकान गिरा. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 29, 2026 at 1:19 PM IST

|

Updated : May 29, 2026 at 1:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कौशांबी: UP तेज आंधी-तूफान और बारिश में जानमाल की भी क्षति हुई है. कौशांबी जिले में कच्चा मकान गिरने से मां-बेटे सहित कुल 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक बच्चा भी गंभीर घायल है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

SDM मंझनपुर आकाश सिंह ने बताया कि तेज आंधी और बारिश में पश्चिम शरीरा कस्बे में तीन लोगों की मौत हो गई है. हादसे में माया देवी (26) उनकी बेटी श्वेता (5) और बेटे अनुभव (3) की मौत हो गई है. जबकि अंकुश (7) भी गंभीर रूप से घायल है. इलाज के लिए अंकुश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मौके पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी.
मौके पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी. (Photo Credit: ETV Bharat)

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई किया जा रहा है. मौके पर राजस्व टीम भेजी गई है, जिसे रिपोर्ट बनाकर भेजने का निर्देश दिया गया है. इसके आधार पर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पश्चिम शरीरा कस्बे की है. बताया जा रहा है कि सुबह तेज आंधी और बारिश के दौरान कच्चे मकान के ऊपर एक पेड़ गिर गया, जिससे पूरा मकान भरभराकर ढह गया.

घटनास्थल पर जुटी भीड़.
घटनास्थल पर जुटी भीड़. (Photo Credit: ETV Bharat)

हादसे के वक्त परिवार घर के अंदर मौजूद था और सभी मलबे में दब गए. वहां चीख-पुकार मच गई. आननफानन के गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है.

स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत कार्य शुरू कराया. हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें: मनुष्य के लिए खतरा नहीं, प्रकृति का वरदान हैं कॉकरोच; जानिए क्या है इसकी सच्चाई

Last Updated : May 29, 2026 at 1:31 PM IST