ETV Bharat / state

भिवानी में मुए थाई चैंपियनशिप 2026, राज्य के 17 जिलों से 115 खिलाड़ी हुए शामिल, जानें गेम की खासियत

भिवानी में हो रहे मुएथाई चैंपियनशिप में 17 जिलों के करीब 115 खिलाड़ियों ने भाग लिया और खेल के प्रति उत्साह जताया.

भिवानी में मुए थाई चैंपियनशिप 2026
भिवानी में मुए थाई चैंपियनशिप 2026 (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 6, 2026 at 10:07 AM IST

|

Updated : January 6, 2026 at 10:39 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: हरियाणा के भिवानी में मुए थाई चैंपियनशिप 2026 का आगाज किया गया. दुर्गा स्पोर्ट्स अकादमी भिवानी में चौथी हरियाणा सीनियर महिला व पुरुष राज्य मुए थाई प्रतियोगिता में मुए थाई खेल संघ हरियाणा के चेयरमैन कमल सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. मुए थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान शशि प्रताप सिंह उर्फ राहुल राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की मुख्य अतिथि ने पहले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर कर शुभारम्भ किया.

17 जिलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा: हरियाणा के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने बताया कि "प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश के 17 जिलों से 115 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया. मुए थाई खेल आज पूरे देश में जिला से लेकर तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेला जाता है. आज देश के सभी 29 राज्यों 9 केंद्र शासित प्रदेशों में मुए थाई खेल की टीमें बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ी हर वर्ष मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं".

मुएथाई को मान्यता प्राप्त: उन्होंने कहा कि "यह खेल इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ मुए थाई से मान्यता प्राप्त है. ऑलंपिक काउंसिल आफ़ एशिया के साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी से भी मान्यता प्राप्त है. सरकार की खेल प्रोत्साहन नीतियाँ, मजबूत खेल ढांचा और खिलाड़ियों को मान सम्मान के चलते हरियाणा आज पुरे भारत मे खेल हब बन चूका है".

भिवानी में मुए थाई चैंपियनशिप 2026 (Etv Bharat)

ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त: उन्होंने कहा कि "खेल मतलब हरियाणा ये आज सच साबित हो रहा है. यह खेल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त होने के कारण आज मात्र चार वषों से भी कम समय में हरियाणा प्रदेश में 17 जिलों से जिला स्तरीय चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी इस राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में भाग ले रहे हैं".

खिलाड़ियों में उत्साह: वहीं, खिलाड़ियों ने कहा कि मुएथाई एक बहुत अच्छी गेम है. मुएथई की ट्रेनिंग शाम 4-7 बजे तक चलती है. खास बात ये है कि लड़कियों के लिए आज के समय में सेल्फ डिफेंस में इस खेल से हेल्प मिलती है. बहुत चीजें इस गेम में सीखने को मिलती है. मुएथई का अनुभव काफी अच्छा रहा.

ये भी पढ़ें: अगस्त 2026 से लागू होगी हरियाणा अग्निवीर नीति 2024, अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों और अन्य क्षेत्रों में मिलेगा रोजगार

ये भी पढ़ें: "HTET परीक्षा परिणाम की होनी चाहिए CBI जांच", दिग्विजय चौटाला का आरोप- "बोर्ड ने OMR शीट्स को लेकर भी किया बड़ा घोटाला"

Last Updated : January 6, 2026 at 10:39 AM IST