भरतपुर के एमएसबी विश्वविद्यालय की पहले सेमेस्टर की परीक्षा 15 मार्च बाद, आवेदन 28 फरवरी तक
नियमित परीक्षार्थी 28 फरवरी और स्वयंपाठी विद्यार्थियों 2 मार्च तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे.

Published : February 24, 2026 at 10:52 AM IST
भरतपुर: महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय ने सत्र 2025–26 की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं मार्च में होगी. विश्वविद्यालय से संबद्ध भरतपुर, डीग और धौलपुर जिलों के महाविद्यालयों में अध्ययनरत नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से ऑनलाइन शुरू हो गई है.
ब्रज विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. फरवट सिंह ने बताया कि नियमित परीक्षार्थी 18 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे, जबकि स्वयंपाठी विद्यार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 तय की गई है. सभी आवेदन विश्वविद्यालय के अधिकृत परीक्षा पोर्टल www.msbuexam.org के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.
डॉ. सिंह ने कहा कि सत्र 2025–26 की सैद्धांतिक परीक्षाएं मार्च के तृतीय सप्ताह में प्रस्तावित है. ऐसे में विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, इसलिए छात्र-छात्राएं शीघ्र आवेदन करें.
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विद्यार्थी यदि निर्धारित समय सीमा तक आवेदन नहीं करता है तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थी की होगी. उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश, नियम और अन्य अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.msbrijuniversity.ac.in एवं परीक्षा पोर्टल www.msbuexam.org का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें. महाविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि सूचना प्रत्येक विद्यार्थी तक समय पर पहुंचाई जाए.

