ETV Bharat / state

पलामू के अधिकारी नहीं तैयार कर पा रहे हैं रिपोर्ट! सांसद विष्णुदयाल राम ने लगाई फटकार

पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने दिशा की बैठक में अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.

mp-vishnu-dayal-ram-reprimanded-officials-at-disha-meeting
सांसद विष्णुदयाल राम की अध्यक्षता में बैठक (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 1, 2026 at 10:13 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: जिले के अधिकारी मानक के अनुसार किसी भी रिपोर्ट को तैयार नहीं कर पा रहे हैं. अधिकारी अनुपालन प्रतिवेदन के साथ-साथ अपडेट रिपोर्ट बनाने में भी असफल हैं. इसका खुलासा रविवार को डिस्टिक डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग (दिशा) की बैठक में हुआ है. बैठक में पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने अनुपालन प्रतिवेदन एवं विभागीय रिपोर्ट को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई है.

दिशा की बैठक में कहा गया कि पलामू केंद्र सरकार की आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल है. जिले को बेहतर करके सैचुरेटेड जिला की श्रेणी में शामिल किया जाना है. इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा गठित चार सदस्यीय समिति के समक्ष रिपोर्ट रखा गया, जिसमें समिति के द्वारा कई बिंदुओं पर सुधार करने का निर्देश दिया गया है.

बैठक में पाया गया कि बिजली विभाग के द्वारा किराए पर दिए गए मकान के डिड होने के बावजूद मालिक पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. बैठक में सांसद विष्णुदयाल राम की तरफ से निर्देश जारी किया गया कि जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए.

बैठक की अध्यक्षता पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने किया. बैठक में राज्य सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉक्टर शशीभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, नरेश प्रसाद सिंह, डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसपी कपिल चौधरी डीएफओ सत्यम कुमार समेत जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे.