ETV Bharat / state

गढ़वा टाउन से रांची के लिए मेमू ट्रेन की मांग, गया-डालटनगंज रेल लाइन के लिए मंत्री को दिया धन्यवाद

सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री से गढ़वा टाउन से रांची के लिए मेमू ट्रेन की मांग की है. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

DEMAND ON GARHWA RANCHI TRAIN
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद विष्णु दयाल राम (फाइल फोटो- ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 30, 2026 at 1:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: सांसद विष्णुदयाल राम ने गढ़वा टाउन से रांची के लिए एक नई मेमू ट्रेन की मांग की है. वर्तमान में गढ़वा टाउन के इलाके से रांची के लिए पैसेंजर ट्रेन नहीं है. सांसद विष्णुदयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र में कई रेल सुविधाओं की मांग को लेकर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है. दरअसल हाल ही में रेलवे ने गया-शेरघाटी-इमामगंज-कजरी (डालटनगंज) रेल लाइन की मंजूरी दी है और बजट जारी किया है. इस रेल लाइन को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी.

पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने रेल लाइन के लिए बजट जारी करने के लिए रेल मंत्री का आभार जताया. उन्होंने कहा कि गया-डालटनगंज रेल लाइन बन जाने से बड़े इलाके का आर्थिक विकास होगा. जिस इलाके से यह रेल लाइन गुजरने वाली है, वह इलाका लंबे समय से उपेक्षित रहा है और नक्सल हिंसा की चपेट में रहा है.

अंबिकापुर रेल लाइन को लेकर हुई चर्चा

सांसद विष्णुदयाल राम ने रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान पलामू में रेलवे का उत्पादन केंद्र या मेगा वैगन मेंटेनेंस की यूनिट लगाने की मांग की है. यह फैक्ट्री गढ़वा रोड एवं जपला रेलवे स्टेशन के अगल-बगल लगाने की मांग की है. इसके अलावा संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस को पलामू के रास्ते चलाने की मांग की गई है. सांसद विष्णु दयाल राम ने अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा रेल लाइन में बरगढ़ एवं भंडारिया के इलाके को शामिल करने की भी मांग की है.

सांसद ने गढ़वा टाउन-रांची मेमू ट्रेन को लेकर विशेष आग्रह किया है और कहा है कि सेवा शुरू होने से छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को काफी सुविधा होगी. साथ ही पलामू संसदीय क्षेत्र की रांची से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र की बेहतर रेल कनेक्टिविटी केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि इलाके के विकास, रोजगार, व्यापार और समृद्धि की मजबूत आधारशिला है.

ये भी पढ़ें: लोकसभा में उठा पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री का मामला, देश में सबसे अधिक इसी इलाके से होती है कोयला की ढुलाई

लोकसभा में उठा पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री का मामला, देश में सबसे अधिक इसी इलाके से होती है कोयला की ढुलाई

बनिया कमलापुरी, जायसवाल, कसौधन, बरनवाल को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग, पलामू सांसद में लोकसभा में उठाई आवाज