ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, तप रहा खजुराहो, बारिश दिलाएगी राहत या बढ़ेगी उमस

मध्य प्रदेश में चरम पर पहुंची गर्मी, खजुराहो में 45 डिग्री तापमान, इंदौर-भोपाल-जबलपुर में टूटे रिकॉर्ड, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम.

MADHYA PRADESH SEVERE HEAT
मध्य प्रदेश में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : April 27, 2026 at 6:19 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: मध्य प्रदेश में गर्मी का डबल डोज जारी है. प्रदेश में जबरदस्त गर्मी और लू से जल्द ही हल्की राहत की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल से प्रदेश के कई स्थानों पर मौसम बदलेगा और हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे मौसम में 2 डिग्री तक की कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है. उधर जबरदस्त गर्मी से ग्वालियर चंबल और बुंदेलखंड का क्षेत्र गर्मी से उबल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान खजुराहो में 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

गर्मी पर फिरेगा पानी

28 अप्रैल को प्रदेश के पूर्वी इलाकों खासतौर से निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया जिलों में बादल गजरने और हल्की बारिश की संभावना है. उधर प्रदेश के 5 जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है. प्रदेश के पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम वैज्ञानिक ने दी जानकारी (ETV Bharat)

29 अप्रैल को प्रदेश के करीबन 19 जिलों में बादल गरजने और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, भिंड, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी सिंगरौली में बारिश हो सकती है. इसके अलावा यहां 40 से 50 किलोमीटर की तेज हवाएं चल सकती हैं.

30 अप्रैल को आधे से ज्यादा प्रदेश में तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है. प्रदेश के नीमच, मंदसौर, राजगढ़, गुना, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवुपरी, अशोकनगर, विदिशा, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला में तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

MP MANY DISTRICTS HEATWAVE ALERT
मुंह पर कपड़ा बांधकर बाहर निकल रहे लोग (ETV Bharat)

1 मई को प्रदेश के भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट क्षेत्रों में बारिश और तेज हवा चलने की संभावन जताई गई है.

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि "नीमच, विदिशा, रायसेन, भोपाल, इंदौर और राजगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा इंदौर, आगर, सीहोर, भोपाल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, उज्जैन, मुरैना में धूल भरी तेज हवाएं चली.

MP MANY DISTRICTS HEATWAVE ALERT
28 अप्रैल का तापमान (ETV Bharat)

खजुराहो में गर्मी ने दिखाए तेवर

उधर तेज गर्मी अपने जबरदस्त तेवर दिखा रही है. प्रदेश के खजुराहो में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक है. इसके अलावा नौगांव में 44.6, विदिशा और भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में 44.5, सागर, नर्मदापुरम में 44.4, दमोह में 44.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. उधर प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाके में रात में भी गर्मी सता रही है. मुरैना में रात का तापमान 29.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रात का तापमान था.

KHAJURAHO TEMPERATURE 45 DEGREE
29 अप्रैल को मध्य प्रदेश मौसम (ETV Bharat)

इसके अलावा दतिया में 28.9, अशोकनगर, नीमच में में 28.8, शिवपुरी में 28.6 रात का तापमान रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

वेस्टर्न डिस्टरवेंस का असर

मौसम वैज्ञानिक अरुण कुमार के बताते हैं कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई है. हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्र और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरवेंस बना हुआ है. इसकी वजह से ग्वालियर चंबल के संभागों में बादल छाए हुए हैं. अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंधी और हल्की बारिश हो सकती है. 29 अप्रैल से 1 मई तक प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और आंधी की एक्टिविटी बढ़ेगी. इससे प्रदेश में गर्मी से हल्की राहत मिलेगी. तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आएगी.

MADHYA PRADESH LIGHT RAIN WARNING
1 मई एमपी का वेदर (ETV Bharat)

मुख्य शहरों का तापमान

शहरतापमान
खजुराहो 45.0 डिग्री
नौगांव44.6 डिग्री
सागर 44.4 डिग्री
नर्मदापुरम 44.4 डिग्री
दमोह 44.2 डिग्री
श्योपुर44.0 डिग्री
मंडला44.0 डिग्री
दतिया44.0 डिग्री
टीकमगढ़ 44.0 डिग्री
शाजापुर43.7 डिग्री
रायसेन 43.6 डिग्री
सतना 43.6 डिग्री
रतलाम 43.6 डिग्री
गुना43.6 डिग्री
रीवा43.5 डिग्री
सीधी43.4 डिग्री
बैतूल 43.0 डिग्री
भोपाल 43 डिग्री
इंदौर 43 डिग्री (6 साल का रिकॉर्ड टूटा)
जबलपुर43.5 डिग्री (सबसे ज्यादा)
ग्वालियर 42.9 डिग्री
उज्जैन 42.5 डिग्री