पचमढ़ी से भी ठंडा रीवा, 17 जिलों में अलर्ट, कड़ाके की ठंड से होगा नए साल का वेलकम
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोगों की हालत खराब, ठंड से होगा नए साल का स्वागत, 16 जिलों में येलों अलर्ट जारी.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : December 28, 2025 at 1:31 PM IST
|Updated : December 28, 2025 at 2:51 PM IST
भोपाल: मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. प्रदेश में रात के साथ अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. एमपी के रीवा शहर में पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडी रात रही. रीवा में रात का तापमान गिरकर 3.2 डिग्री तक पहुंच गया. जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 3.8 डिग्री रहा. उधर भोपाल का तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में घना कोहरे के अलावा शीतलहर का भी प्रभाव देखने को मिल सकता है.
2 जिलों को छोड़ प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में जबरदस्त सर्दी पड़ रही है. प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश के नरसिंहपुर और नर्मदापुरम को छोड़ बाकी शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है. नरसिंहपुर में 10.4 और नर्मदापुरम में रात का तापमान 10.6 डिग्री रहा. जबकि भोपाल में 4.8 डिग्री, उज्जैन में 8.5, ग्वालियर में 6.2, इंदौर में 6.6 डिग्री, जबलपुर में 7.2 डिग्री, दतिया में 6.3, धार में 9.5, गुना में 8.2 डिग्री, खंडवा में 6.6, खरगौन में 9.2, पचमढ़ी में 3.8 डिग्री.

रायसेन में 5.6 डिग्री, राजगढ़ में 3.5 डिग्री, रतलाम में 8.6 डिग्री, श्योपुर में 8.2 डिग्री, शिवपुरी में 6.0 डिग्री, छिंदवाड़ा में 7.8 डिग्री, दमोह में 6.8 डिग्री, खजुराहो में 4.8 डिग्री, मंडला में 6.0 डिग्री, नौगांव में 4.2 डिग्री, रीवा में 3.2 डिग्री, सागर में 9 डिग्री, सिवनी में 9.8 डिग्री, सीधी में 8.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 8.0 डिग्री, उमरिया में 4.5 डिग्री, बैतूल में 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया.

17 जिलों में अलर्ट जारी
सर्दी का सितम अभी कम होने का नाम नहीं लेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई श्रीधरन के मुताबिक "प्रदेश के दतिया, भिंड, ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली के अलावा राजगढ़, शाजापुर, भोपाल और सीहोर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में लोगों को कोल्डवेव और फॉग से सामना करना होगा.

- खून जमा देने वाली ठंड से होगा नए साल का स्वागत, शिमला से भी कम रहा पचमढ़ी का तापमान
- एक माह से कांप रहा शहडोल का कल्याणपुर, पारा 3.5 डिग्री, अब तो दोपहर में भी कोहरा
कड़ाके की सर्दी में नए साल का स्वागत
नए साल का स्वागत भी कड़ाके की सर्दी में होगा. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. प्रदेश के पूर्वी हिस्सों खासतौर से ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मैहर के अलावा भोपाल, शाजापुर इलाकों में कड़ाकी की सर्दी पड़ने की उम्मीद है. 30 दिसंबर को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा. पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवाएं मध्य प्रदेश के शहरों को और कंपकंपाएंगी.

