ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ बीजेपी की बैठक में सेवा दिवस पर चर्चा, राहुल गांधी और संदीप दीक्षित की हुई निंदा- संतोष पांडेय

छत्तीसगढ़ बीजेपी की मैराथन बैठक रायपुर में शुरू हुई. पहले दिन तिरंगा यात्रा और सेवा दिवस पर अहम चर्चा हुई है. रितेश तंबोली की रिपोर्ट

Chhattisgarh BJP Office
छत्तीसगढ़ बीजेपी कार्यालय (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 25, 2026 at 10:57 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ में साल 2028 में विधानसभा चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी अभी से चुनावी मोड में आ गई है. प्रदेश में बीजेपी के संगठन को नई दिशा देने, सत्ता और संगठन के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से बीजेपी की अहम दो दिवसीय बैठक रायपुर में शुरू हुई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रादेशिक संगठन के प्रभारी अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं. सीएम विष्णुदेव साय भी मीटिंग में शामिल हुए.

आज हुई मीटिंग में राहुल गांधी और संदीप दीक्षित के एक्ट को लेकर चर्चा हुई. जो मावलंकर सभागृह में हुआ था. 15 अगस्त को लेकर प्रदेश में जो तिरंगा यात्रा निकाली थी उस पर भी विस्तृत चर्चा पार्टी के पदाधिकारी और संगठन के लोगों के बीच हुई है.

बीजेपी के प्रवक्ता संतोष पांडेय का बयान (ETV BHARAT)

राहुल और सोनिया गांधी पर बीजेपी का निशाना

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडे ने कहा कि "मावलंकर सभागृह में जिस प्रकार से भौंडा प्रदर्शन संदीप दीक्षित के साथ राहुल गांधी ने किया. इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है. इसके साथ ही 15 अगस्त के दिन जिस प्रकार से इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थिति में सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने वंदे मातरम अपमान किया है. इसकी पूरी देश ने निंदा की है. हम उसकी निंदा करते हैं. वास्तव में इनके डीएनए में है विभाजन. वंदे मातरम को भी इन्होंने विभाजित करने की कोशिश की है. किंतु देश उसको आज स्वीकार कर चुका है.

राहुल गांधी और संदीप दीक्षित ने 13 अगस्त को दिल्ली के मावलंकर सभागृह में जिस तरह से दो राष्ट्राध्यक्षों की नकल की. यह भौंडा प्रदर्शन था. इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है- संतोष पांडेय, बीजेपी प्रवक्ता

आज जो तिरंगा यात्रा है. उसके विषय में विस्तृत समीक्षा की गई. संख्या के साथ-साथ सब जगह पूरे मंडलों से जिस प्रकार से जोश खरोश पूरे जुनून के साथ कार्यक्रम किया गया. उसके विषय में और आगामी कार्यक्रम विषय में भी चर्चा की गई. पीएम मोदी के जन्मदिन को हम सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे. यह 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्तूबर तक चलेगा. इसकी रूप रेखा तैयार की गई- संतोष पांडेय, बीजेपी प्रवक्ता

भूपेश बघेल के चैतन्य वाले बयान पर पलटवार

पाटन में भूपेश बघेल के चैतन्य बघेल को लेकर वायरल वीडियो पर संतोष पांडेय ने पलटवार किया है. भूपेश बघेल ने कहा है कि मैंने अपने बेटे को नेता नहीं बनाया है. अमित शाह ने चैतन्य बघेल को नेता बना दिया है. इस पर संतोष पांडेय ने कहा कि "अच्छा उसका बेटा जेल गया था. आईएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया के साथ ही कई अधिकारी जेल गए थे. जिस प्रकार से सट्टा के विषय में कोल के विषय में और यहां जो भ्रष्टाचार हुआ है. क्या इसी प्रकार से उसी दिशा में चलने वाले हैं"

संतोष पांडेय ने आगे कहा कि अभी जिस प्रकार से ट्रेनिंग की बात कर रहे हैं. ब्लॉकों में उनकी ट्रेनिंग होने वाली है. क्या भ्रष्टाचार के विषय में बताने वाले हैं. क्या मावलंकर सभागृह में जो हुआ है. संदीप दीक्षित के साथ ऐसे नाटक पूरे मंडल और जिलों में करने वाले हैं. तो कुल मिला करके जिसके पास कोई आईडियोलॉजी नहीं है. जो इस प्रकार से अपने पुत्र के ऊपर गर्व करते हैं. उसके विषय में क्या कहा जा सकता है".

छत्तीसगढ़ में संपत्ति की मालकिन बन रही महिलाएं, महिलाओं के नाम संपत्ति पंजीयन में लगभग 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी

विजय शर्मा बोले- राहुल की तरह भागते हैं बघेल, पीएम आवास पर दी चर्चा की चुनौती, बृजमोहन के सवाल का भी दिया जवाब