ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश आएंगे राहुल गांधी और खड़गे, ट्रेड डील के खिलाफ भोपाल से बुलंद करेंगे आवाज

मध्य प्रदेश दौरे पर आएंगे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी होंगे साथ, राष्ट्रव्यापी अभियान की करेंगे शुरुआत.

RAHUL GANDHI VISIT BHOPAL
मध्य प्रदेश आएंगे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 20, 2026 at 8:00 PM IST

|

Updated : February 20, 2026 at 9:09 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस मध्य प्रदेश से राष्ट्रव्यापी अभियान छेड़गी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 24 फरवरी को इस आंदोलन में शामिल होने भोपाल आएंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि ट्रेड डील में किसानों पर जो कुठाराघात हुआ है, उसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत भोपाल से की जाएगी.

आज दिल्ली में हुई बैठक में ये तय हुआ कि किसानों से जुड़े मुद्दे पर अब कांग्रेस गांव-गांव इस आंदोलन को लेकर जाएगी. शुरुआत मध्य प्रदेश में भोपाल से होगी और राहुल गांधी इसी के लिए 24 फरवरी को भोपाल आएंगे. महीने भर के भीतर ये राहुल गांधी का दूसरा मध्य प्रदेश दौरा है. इसके पहले वे इंदौर के भागीरथपुरा पहुंचे थे.

जीतू पटवारी ने दी जानकारी (ETV Bharat)

ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, भोपाल आएंगे राहुल

ट्रेड डील के मुद्दे पर अब कांग्रेस देश भर में जनता के बीच पहुंचकर आंदोलन की तैयारी कर रही है. जो नक्शा तैयार हुआ है, उसमें इस आंदोलन की शुरुआत भोपाल से की जा रही है. भोपाल में 24 फरवरी को होने जा रहे इस आंदोलन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन भी शामिल होंगे. भोपाल से शुरुआत के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस ट्रेड डील के खिलाफ आंदोलन करेगी.

दिल्ली में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और सीएलपी लीडर्स के साथ कांग्रेस नेतृत्व की बैठक हुई. इस बैठक में भारत अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा हुई. इसी बैठक में ये कहा गया कि ट्रेड डील में सरकार ने किसानों के हितों से समझौता किया है. डील का सीधा असर मक्का सोयबीन के किसानों के साथ फल उत्पादक किसानों पर भी पड़ेगा. कांग्रेस नेतृत्व ने ये एलान किया किसानों के हक की रक्षा के लिए कांग्रेस पूरे देश में किसान सम्मेलन आयोजित करेगी और इस मुद्दे को गांव-गांव ले जाया जाएगा.

लाखों की तादात में जुटेंगे किसान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "देश में मोदी सरकार ने इस ट्रेड डील के साथ किसानों पर जो कुठाराघात किया है. उससे सोयाबीन के किसान, कपास के किसान, मक्का अथवा अन्य फसलों के किसान हों. देश के अन्नदाता के गले पर तलवार लटक रही है. ये काम्प्रोमाइज डील है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सोयाबीन मक्का के किसानों को जो कीमत मिलती थी, वो 30 प्रतिशत डाउन चली गई है.

पटवारी ने कहा कि मैं आभार व्यक्त करता हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश भर में ट्रेड डील के खिलाफ किसानों के हक में कांग्रेस के आंदोलन की शुरुआत भोपाल से करने का एलान किया."

आंदोलन के लिए मध्यप्रदेश का मैदान क्यों चुना

ट्रेड के खिलाफ कांग्रेस के मध्य प्रदेश से आंदोलन शुरू करने की वजह ये है कि मध्य प्रदेश सोयाबीन उत्पादक के रुप में देश का पहले नंबर का राज्य है. सोयाबीन उत्पादन में अकेले प्रदेश का प्रतिशत 41 फीसदी से ज्यादा है. इस लिहाज से सोयाबीन के सबसे ज्यादा किसान एमपी में हैं. दूसरी वजह कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मध्य प्रदेश से ही आते हैं.

Last Updated : February 20, 2026 at 9:09 PM IST