ETV Bharat / state

आरक्षक बनने पहुंच रहे हाईली एजुकेटेड युवा, कोई बीए,एमए तो कोई बीटैक पास

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल एग्जाम शुरू, ग्वालियर में सिपाही बनने पहुंच रहे ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा, फिजिकल में दिखाना होगा दम

MP CONSTABLE PHYSICAL EXAM
ग्वालियर में 5600 अभ्यर्थियों का फिजिकल एग्जाम (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 23, 2026 at 5:52 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

ग्वालियर : मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए सोमवार से फिजिकल एग्जाम शुरू हो गए हैं. ऐसे में ग्वालियर में अंचल और आसपास के जिलों से अभ्यर्थी अलसुबह ही फिजिकल एग्जाम सेंटर पहुंच गए. यहां पता चला है कि, 12वीं पास पात्रता वाली आरक्षक नौकरी पाने के लिए ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन के साथ ही हाई एजुकेशन प्राप्त युवा भी अपना भाग्य आजमाने पहुंचे हैं.

ग्वालियर में 5600 अभ्यर्थियों का फिजिकल एग्जाम

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती का दूसरा चरण शुरू हो चुका है, लिखित परीक्षा के बाद अब फिजिकल परीक्षा सोमवार से शुरू हो चुकी है, जिसके लिए प्रदेश में 10 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से एक सेंटर ग्वालियर के 14वीं बटालियन एसएएफ ग्राउंड में भी बनाया गया है. यहां 5600 अभ्यर्थियों को फिजिकल एग्जाम के लिए बुलाया गया है. पहले ही दिन ग्वालियर में भर्ती के फिजिकल परीक्षा में शामिल होने दोपहर दो बजे तक करीब 155 अभ्यर्थी पहुचे थे, जिनकी एंट्री सुबह 6 बजे हो गई थी.

आरक्षक बनने पहुंच रहे हाईली एजुकेटेड युवा (Etv Bharat)

14 मार्च तक चलेगी परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रतिदिन ग्वालियर सेंटर पर 200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जिनके लिए उन्हें एंट्री डेट भी दी गई है. ग्वालियर DIG अमित सांघी ने बताया, " ग्वालियर में 5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी बुलाए गए हैं, जिनके लिए फिजिकल एग्जाम 23 फरवरी से लेकर 14 मार्च तक आयोजित होंगी." इस भर्ती परीक्षा में ग्वालियर के साथ ही आसपास के जिलों से भी अभ्यर्थी फिजिकल एग्जाम में शामिल होने पहुचे हैं.

बीए फर्स्ट ईयर की छात्र का भी रिटन क्लियर, फिजिकल के लिए ग्वालियर पहुंची

अशोकनगर से आए युवक गिरिराज रघुवंशी ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ आए हैं जो फिजिकल एग्जाम में हिस्सा लेने आई हैं. वह लिखित परीक्षा में पास हो चुकी हैं. गिरिराज ने बताया, '' हम लोग सुबह 5 बजे ग्राउंड के लिए आ गए थे. तब से मैं बाहर ही अपनी बहन का इंतजार कर रहा हूं. सिस्टर बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है और महिला आरक्षक बनना चाहती है.''

mp constable physical exam
एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के फिजिकल एग्जाम शुरू (Etv Bharat)

गुना से आई एमएससी कर रही अभ्यर्थी, यूपीएससी की चल रही तैयारी

एक और अभ्यर्थी के भाई अरविंद ने बताया, '' मैं बहन के एग्जाम के लिए गुना से आया हूं. बहन बीएससी पास है और अब एमएससी कर रही है. साथ ही वह सिविल सर्विसेस के लिए यूपीएससी की तैयारी भी कर रही है. रिटन एग्जाम निकलने के बाद ग्वालियर में उसे फिजिकल एग्जाम के लिए बुलाया गया था इसलिए यहां आए हैं."

समय से चूके तो नहीं मिलेगा दूसरा मौका

आरक्षक भर्ती के लिए फिजिकल एग्जाम सेंटर पर मौजूद रहे ग्वालियर DIG अमित सांघी ने बताया कि सोमवार और मंगलवार दो दिन ग्वालियर में 200-200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, इसके बाद हर दिन 400 अभ्यर्थी यहां बुलाए गए हैं, जिनकी शारीरिक प्रावीण्यता परीक्षा यहां आयोजित होगी. इस परीक्षा के लिए किसी भी अभ्यर्थी के समय और तारीख में कोई परिवर्तन या रियायत नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- 5 दिन से मरी मां के साथ रह रहे थे बेटा-बेटी, बदबू आने पर हुआ सनसनीखेज खुलासा

12 वीं पास की पात्रता, अभ्यर्थी बीटेक-पीजी पास

वहीं, 12वीं पास पात्रता के साथ निकाली गई इस आरक्षक भर्ती के लिए हाईली एजुकेटेड अभ्यर्थियों के शामिल होने के सवाल पर डीआईजी ने कहा, '' ये बात सही है कि इस भर्ती परीक्षा में हाई एजुकेशन प्राप्त ऐसे अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं जो ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किए हुए हैं. यहां आने वाले अभ्यर्थियों में लगभग सभी बीए, बीएससी, पास हैं कुछ एमए, बीटैक किए हुए हैं.