सांसद निशिकांत दुबे ने पत्नी के संग की वोटिंग, बैलेट से हो रहे मतदान पर जताई आपत्ति
सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर में मतदान किया. उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव को लेकर सरकार पर हमला बोला है.

Published : February 23, 2026 at 12:48 PM IST
देवघर: सोमवार को सुबह से ही राज्य के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया जारी है. देवघर में भी सुबह 7 बजे से लोग घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. वहीं गोड्डा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी अपने परिवार के साथ देवघर के पीएचडी कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर आकर अपना वोट डाला. सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका दुबे ने वोट डालने के बाद लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घरों से निकलकर मताधिकार का प्रयोग करें.
इसके साथ ही पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाने की बात की है. वहीं बैलेट से हो रहे हैं चुनाव को लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर की वजह से मतदान में काफी समय लग रहा है. जहां साढ़े सात सौ वोट कास्ट होने हैं, वहां पर अभी तक मात्र 40 वोट ही पड़े हैं. उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की सरकार झारखंड को पीछे ले जाना चाहती है, इसीलिए बैलेट से चुनाव कराया जा रहा है.
सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी को लगता है कि ईवीएम के माध्यम से भाजपा जीतती है. लेकिन इस बार झारखंड के नगर निकाय चुनाव में जीत के बाद राहुल गांधी का यह भ्रम भी टूट जाएगा. उन्हें यह पता चल जाएगा कि ईवीएम हो या फिर बैलेट बॉक्स, हर जगह बीजेपी की जीत निश्चित है. वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस जिस तरह से नंगी हो चुकी है. उसी तरह से वह प्रदर्शन भी कर रही है.
ये भी पढ़ें: लाइव झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए जारी मतदान जारी, समय के साथ लोगों की बढ़ रही है भीड़
नगर निकाय चुनाव: राज्य के 48 शहरी निकाय क्षेत्रों में चल रहा है मतदान, निर्वाचन आयोग रख रही है नजर
देवघर के मतदान केंद्रों पर शुरू हुआ मतदान, लोग अपने घरों से निकलकर मताधिकार का कर रहे हैं प्रयोग

