ETV Bharat / state

हेमंत खंडेलवाल ने बता दिया निगम मंडल में नियुक्तियों का स्टेटस, बताया कहां तैयारी है पूरी

मध्य प्रदेश में जल्द होगी बीजेपी नेताओं की निगम मंडल में नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी जानकारी.

MP MUNICIPAL BOARD APPOINTMENTS
हेमंत खंडेलवाल ने बता दिया निगम मंडल में नियुक्तियों का स्टेटस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 19, 2026 at 5:35 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: मध्य प्रदेश में बीजेपी के नेताओं का निगम मंडलों में नियुक्ति का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. इन नियुक्तियों को लेकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल में बड़ी बात कही है. असल में मोहन सरकार को भी दो साल होने जा रहे हैं, लेकिन निगम मंडल में नई नियुक्तियों के लिए कतार में खड़े कार्यकर्ताओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है. भोपाल में बुधवार को बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट कर दिया कि निगम मंडलों की नियुक्तियों का स्टेटस क्या है.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा नियुक्तियों को लेकर तैयारी पूरी

भोपाल बीजेपी मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शुरू हुई. कार्यशाला में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि "पार्टी में सत्ता का पद हो या संगठन का. सभी महत्वपूर्ण होते हैं. हमारे यहां मोर्चे की कार्यसमिति घोषित होना शुरू हो चुकी है. प्रकोष्ठ और निगम मंडल में नियुक्तियां होनी है, हमारी सारी तैयारी है.

हेमंत खंडेलवाल का बयान (ETV Bharat)

उन्होंने कहा कि हमारा ये मानना है कि हमारा कार्यकर्ता किसी ना किसी जिम्मेदारी में रहे ये चिंता हम कर रहे हैं. किसी को प्रदेश कार्यसमिति में लेना है, किसी को निगम मंडल में तो किसी को प्रकोष्ठ में लेना है. उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है. सारी चीजें आगे पीछे ही होंगी.

राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात, मोहन के साथ भी मंथन

इसके पहले प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं. जानकारी के मुताबिक इस मुलाकात में निगम मंडलों समेत संगठन में होने वाली नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई थी. इसके पहले सीएम मोहन यादव के साथ भी हेमंत खंडेलवाल चर्चा कर चुके हैं. मोहन सरकार के दो साल हो जाने के बाद भी इन नियुक्तियों में देरी की वजह कतार लंबी होना है.

MP NIGAM MANDAL APPOINTMENTS SOON
बीजेपी निगम मंडल के नामों (ETV Bharat)

असल में इस बार मंत्री पद से वंचित रहे विधायकों के अलावा वो दिग्गज भाजपाई भी कतार में हैं, जो चुनाव हार गए हैं. जिस हिसाब से कतार है. ऐसे में सबको संतुष्ट कर पाना संभव भी नहीं.

हेमंत खंडेलवाल बता चुके क्राइटेरिया, किसके लिए रास्ता खुला

मध्य प्रदेश के निगम मंडल में 46 पद रिक्त हैं, जिनमें नियुक्तियां की जानी है. सत्ता के नजरिए से देखें तो प्रमुख शहरों के प्राधिकरणों में भी नियुक्तियां की जाएगी. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इससे पहले जिला प्रभारियों की बैठक के दौरान ये बता चुके हैं कि निगम मंडल के लिए क्राइटेरिया क्या रहेगा? उन्होंने इस बैठक में ये स्पष्ट कर दिया था कि जो जिला प्रभारी बने हैं, उनके लिए भी रास्ता खुला हुआ है. क्राइटेरिया केवल परफार्मेंस का रहेगा.