ETV Bharat / state

दुमका सांसद नलिन सोरेन का दावा, बोले- राज्यसभा चुनाव में जीतेंगे हमारे प्रत्याशी! हॉर्स ट्रेडिंग की संभावना से किया इनकार

दुमका में झामुमो सांसद नलिन सोरेन ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत का दावा किया है.

JMM MP Nalin Soren
झामुमो सांसद नलिन सोरेन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 16, 2026 at 5:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुमका: झामुमो सांसद नलिन सोरेन ने दावा किया है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, उसमें इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत तय है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एक सीट पर झामुमो का कैंडिडेट जीतेगा और दूसरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी. उन्होंने यह बात अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही.

हॉर्स ट्रेडिंग की संभावना से किया इनकार

दुमका के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से सात बार के विधायक और वर्तमान झामुमो सांसद नलिन सोरेन ने यह भी कहा कि इस चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग जैसी कोई बात नहीं होगी और अगर होती भी है तो भी हमारे गठबंधन के ही प्रत्याशी जीतेंगे.

जानकारी देते हुए सांसद नलिन सोरेन (Etv Bharat)

छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग के लिए दिया जंपिंग मैट्रेस

इधर, दुमका में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं होमगार्ड, पुलिस, सेना वगैरह में भर्ती के लिए लॉन्ग जंप- हाई जंप की प्रैक्टिस कर रहे हैं. सभी ने सांसद से मिलकर यह मांग रखी थी कि उन्हें जंपिंग मैट्रेस उपलब्ध कराया जाए क्योंकि वर्तमान समय में वे बालू पर प्रैक्टिस करते हैं, उसमें चोट लगने की संभावना बनी रहती है.

झामुमो सांसद नलिन सोरेन ने अपने आवास पर छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से जंपिंग मैट्रेस प्रदान किया. इस दौरान सांसद ने कहा कि ये छात्र-छात्राएं हमारे देश का भविष्य हैं यदि ये अपना करियर बनाना चाहते हैं और इन्हें किसी भी चीज की जरूरत है तो हम हर समय उनके साथ खड़े हैं.

दुमका में रेल सुविधाओं की बढ़ोतरी का हो रहा प्रयास

सांसद नलिन सोरेन ने जानकारी देते हुए कहा कि दुमका समेत हमारे संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए उनके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं. दुमका रेल मार्ग के माध्यम से देश के प्रमुख शहरों से जुड़े, इसके लिए अपनी ओर से पहल की है और बहुत जल्द इसका परिणाम भी सामने देखने को मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुमका में हवाई सेवा जल्द शुरू हो, इसके लिए भी काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव से पहले ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ की एंट्री, पांच सितारा होटल में एनडीए विधायकों का जुटान

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने सीएम से की मुलाकात

महागठबंधन के संपर्क में हैं भाजपा के तीन विधायक, राज्यसभा चुनाव से पहले बंधु तिर्की का बड़ा दावा