मध्य प्रदेश विधानसभा में 7 विधायकों ने दागे सबसे ज्यादा सवाल, बीजेपी के 51 MLA रहे कम एक्टिव
मध्यप्रदेश विधानसभा में 7 विधायकों ने सबसे ज्यादा दागे सवाल, बीजेपी के 51 विधायकों की सक्रियता सबसे कम, देखिए पूरी सूची

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : March 1, 2026 at 4:57 PM IST
रिपोर्ट: ब्रिजेंद्र पटेरिया
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक को इसलिए चुनकर भेजा जाता है, ताकि वे अपनी क्षेत्र की समस्याओं को सवालों के माध्यम से सरकार के सामने उठाएं. मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के कई विधायकों ने जहां सवालों की झड़ी लगा दी, वहीं कई विधायकों ने क्षेत्र से जुड़े एक भी सवाल सदन में नहीं पूछे. सबसे ज्यादा सवाल पूछने वालों में विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के विधायक भी शामिल हैं. बीजेपी के दिलीप सिंह परिहार और राजेन्द्र पांडेय ने सत्ता पक्ष की तरफ से सबसे ज्यादा सवाल पूछे. हालांकि करीबन 50 विधायकों की सक्रियता दिखाई नहीं दी.
इस तरह सामने आई स्थिति
मध्य प्रदेश का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू हुआ था. हालांकि बजट सत्र 6 मार्च तक चलना था, लेकिन होली के त्योहार को देखते हुए 2 दिन पहले ही 27 मार्च को सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायकों ने सवालों की झड़ी लगा दी गई. विधायकों ने 3478 सवाल पूछे. इनमें 1750 तारांकित और 1728 अतारांकित सवाल पूछे गए.
विधानसभा के ई विधान एप के माध्यम से जब विधायकों द्वारा पूछे गए विधायकों के संबंध में पड़ताल की गई. इस एप में विधायकों द्वारा पूछे गए सवाल और उनकी संख्या की जानकारी दी जाती है. इससे प्राप्त जानकारी के विश्लेषण में सामने आया है कि सत्ता पक्ष के सिर्फ 81 विधायकों द्वारा ही सवाल पूछे गए. हालांकि बीजेपी के कुछ विधायकों ने सवालों की संख्या के मामले में कड़ी टक्कर दी.
बीजेपी के इन 81 विधायकों ने पूछे सवाल
बीजेपी के विधानसभा में 163 विधायक हैं. इनमें से मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष को छोड़ दिया जाए तो इनके अलावा 81 विधायकों द्वारा ही विधानसभा में सवाल पूछे गए. सवाल पूछने वाले बीजेपी विधायकों में अजय बिश्नोई, अनिरुद्ध माधव मारू, अनिल जैन, अनिल जैन कालूहेड़ा, डॉ. अभिलाष पांडेय, अंबरीष शर्मा, अमर सिंह यादव, अर्चना चिटनिस, अरुण भीमावद, अरविंद पटेरिया, अशोक ईश्वरदास रोहाणी, आशीष गोविंद शर्मा, उमाकांत शर्मा, उमादेवी खटीक.

ऋषि अग्रवाल, कंचन तनवे, कुंवर सिंह टेकाम, गंगा सज्जन सिंह उईके, गिरीश गौतम, गोपाल भार्गव, गौरव सिंह पारधी, घनश्याम चंद्रवंशी, चंद्रशेखर देशमुख, चंदर सिंह सिसौदिया, चिंतामणि मालवीय, ठाकुर दास नागवंशी, तेजबहादुर सिंह चौहान, देवेन्द्र कुमार जैन, देवेन्द्र रामनारायण रखवार, दिनेश राय मुनमुन, दिलीप सिंह परिहार, दिव्यराज सिंह, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, नरेन्द्र प्रजापति, नागेन्द्र सिंह, नारायण पटेल, निर्मला सप्रे, नीना विक्रम वर्मा, नीरज सिंह ठाकुर, प्रणय प्रभात पांडे, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप पटेल, प्रदीप लारिया, प्रभुराम चौधरी, प्रेमशंकर वर्मा, प्रहलाद लोधी, प्रियंका पैंची, प्रीतम लोधी, बृज बिहारी पटेरिया, बृजेन्द्र यादव.
बृजेन्द्र प्रताप सिंह, बिसाहूलाल सिंह, भगवान दास सबनानी, भूपेन्द्र सिंह, मुकेश टंडन, मनीषा सिंह, मनोज नारायण सिंह, मनोज निर्भय सिंह, महेन्द्र चौहान, महेन्द्र नागेश, महेन्द्र हार्डिया, माधव सिंह, मोहन शर्मा, मोहन सिंह राठौर, योगेश पंडाग्रे, रमेश प्रसाद खटीक, रमाकांत भार्गव, राकेश शुक्ला, राजकुमार कर्राहे, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र मेश्राम, राजेश कुमार वर्मा, राम निवास शाह, रीति पाठक, ललिता यादव, विक्रम सिंह, विश्वामित्र पाठक.
विष्णु खत्री, वीरेन्द्र सिंह लोधी, वीर सिंह भूरिया, शरद कोल, श्रीकांत चतुर्वेदी, शैलेन्द्र कुमार जैन, शिवनारायण सिंह, सतीश मालवीय, संतोष वरकड़े, सुदेश राय, संदीप जायसवाल, सिद्धार्थ तिवारी, डॉ. सीतासरन शर्मा, हजारीलाल दांगी, हरदीप सिंह डंग, हरिबाबू राय, हरिशंकर खटीक के नाम शामिल हैं.
बीजेपी में किसने पूछे सबसे ज्यादा और कम सवाल
बीजेपी की तरफ से सबसे ज्यादा सवाल दिलीप सिंह परिहार ने सवाल दागे. उन्होंने नीमच क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, सिंचाई परियोजनाओं और कृषि से जुड़े कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष से होने के बाद भी 41 सवाल सरकार से पूछे. इसी तरह बीजेपी विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडे ने क्षेत्र के औद्योगिक विकास और स्थानीय प्रशासनिक सुधारों को लेकर 40 सवाल पूछे. इसी तरह उमाकांत शर्मा ने भ्रष्टाचार और नियम विरूद्ध कामों जैसे कई मुद्दों पर 39 सवाल पूछे.
बीजेपी की तरफ से सवाल पूछने वाले विधायकों में करीबन 45 विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने पूरे विधानसभा बजट सत्र के दौरान 10 से कम सवाल पूछे हैं. इनमें पांच विधायकों ऋषि अग्रवाल, प्रहलाद लोधी, माधव सिंह, रमाकांत भार्गव, राजेन्द्र मेश्राम ने एक-एक सवाल ही पूछा. दो सवाल पूछने वाले विधायकों में अरविंद पटेरिया, छाया गोविंद मोरे, ठाकुर दास नागवंशी, प्रीतम लोधी, येगेश पांडाग्रे के नाम शामिल हैं. आंकड़ों को देखें तो सवालों के माध्यम से सदन में 49 फीसदी बीजेपी विधायकों ने ही अपनी सक्रियता दिखाई है.
51 विधायकों की जानकारी नहीं
उधर एप में 51 विधायकों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. सवाल पूछने वाले विधायकों के बारे में भी इन विधायकों की जानकारी उपलब्ध नहीं है. इसमें 2 ऐसे विधायकों के भी नाम सामने आए, जिन्होंने एक भी सवाल नहीं पूछे. हालांकि इन विधायकों को लेकर बात करने विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा से उनके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी.
उधर बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे कहते हैं कि "क्षेत्र की समस्याओं को सदन के सामने रखने के लिए प्रश्नकाल के अलावा ध्यनाकर्षण जैसे कई तरीके सदन में होते हैं, हो सकता है जिन विधायकों ने सवाल नहीं लगाए, उन्होंने दूसरे तरीके से सरकार के सामने जनता की समस्या को रखा हो. समस्याएं हल होनी चाहिए, उसके लिए सिर्फ सवाल लगाना जरूरी नहीं है.
कांग्रेस के 98 फीसदी विधायकों ने पूछे सवाल, सबसे आगे उमंग
विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 66 है. विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस के 65 विधायकों ने सवाल पूछे हैं. इनमें सबसे ज्यादा सवाल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 41 सवाल पूछे. इसके अलावा जयवर्द्धन सिंह ने 40 सवाल, महेन्द्र परमार ने 40 सवाल, डॉ. हीरालाल अलावा ने 40 सवाल, फुंदेलाल मार्को, यादवेन्द्र सिंह, राजन मंडलोई ने 39-39 सवाल पूछे.
- मध्य प्रदेश में 10 प्रतिशत बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, बजट से ठीक पहले ESR की रिपोर्ट में बड़ा दावा
- मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 6 मार्च तक चलेगी सदन की कार्यवाही
हालांकि कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने एक भी सवाल नहीं पूछा, जबकि केदार चिडाभाई डावर और श्याम बरडे ने 3-3 सवाल और कमल मर्सकोले ने 5 सवाल पूछे. कांग्रेस ने समर्थन मूल्य, भावांतर, लैंड पुलिंग, लाड़ली बहना योजना, सरकारी भर्तियों में देरी, पेपर लीक, आदिवासियों जैसे कई मुद्दों से जुड़े मुद्दों को लेकर सवाल पूछे.
उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष - 41 सवाल
जयवर्द्धन सिंह - 40 सवाल
महेश परमार - 40 सवाल
डॉ. हीरालाल अलावा - 40 सवाल
फुंदेलाल मार्को, यादवेन्द्र सिंह, राजन मंडलोई - 39 सवाल

