ETV Bharat / state

बंगाल चुनाव में भाजपा को बढ़त: सांसद मनोज तिवारी ने गुनगुनाकर जताई खुशी, जानें क्‍या कहा...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त पर दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गाना गाते हुए अपनी खुशी जताई है‌.

MP Manoj Tiwary Reaction
सांसद मनोज तिवारी ने गुनगुनाकर जताई खुशी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : May 4, 2026 at 1:44 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्‍ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त के बीच राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इसी बीच दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की. बंगाल में पार्टी के पक्ष में रुझान आते ही मनोज तिवारी गाना गुनगुनाते नजर आए और इसे जनता के जनादेश का परिणाम बताया. चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले तिवारी का यह रिएक्शन अब चर्चा का विषय बन गया है.

बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मनोज तिवारी भी कई दिन तक रुके थे. उन्होंने बंगाल में कई नुक्कड़ सभाएं और रोड शो किए थे. अब भाजपा के पक्ष में नतीजे आने पर मनोज तिवारी बहुत खुश हैं. हालांकि, अभी दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेताओं की ओर से बंगाल या अन्य राज्यों में भाजपा की बढ़त को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सांसद ने कहा कि यह रिजल्ट पश्चिम बंगाल की महिलाओं की आह का परिणाम है और भ्रष्ट क्रूर सत्ता का दुष्परिणाम है. मोदी का विश्वास हर जगह पर छा गया. सबका साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास सज कर आ गया.

खुशी का इजहार

मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि कई मुस्लिम समाज के लोगों ने भी टीएमसी से दूरी बनाई है. इस तरह से मनोज तिवारी ने एक गाने के रूप में पंक्तियां को गाते हुए बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत की खुशी का इजहार किया है. दिल्ली से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में काम करने के लिए गए थे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी बंगाल चुनाव में कई दौरे किए थे. दिल्ली बीजेपी के अधिकतर नेताओं को काउंटिंग तक बंगाल में रुकने के लिए कहा गया था. अब आज कउंटिंग के बाद ही दिल्ली भाजपा के नेता बंगाल से दिल्ली लौटेंगे.

बंगाल में अभी तक रुके हुए नेताओं लक्ष्मीनगर के विधायक अभय वर्मा, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष मयूर विहार धीरज जोशी ललित, प्रवेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन शाहदरा मनोज त्यागी, पूर्व महापौर जय प्रकाश शामिल हैं. सभी नेता दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में चुनावी ड्यूटी पर गए थे.

ये भी पढ़ें :