ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश में नहीं बढ़ेंगे लाड़ली बहना के 3000! कांग्रेस के सवाल पर मंत्री का जवाब

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गूंजा लाड़ली बहना योजना का मुद्दा, कांग्रेस ने पूछा 3000 राशि बढ़ाने का सवाल, सरकार ने दिया जवाब.

MP ASSEMBLY LADLI BEHNA YOJANA
मध्य प्रदेश में नहीं बढ़ेंगे लाड़ली बहना के 3000 (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 23, 2026 at 5:30 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का 6वां दिन हंगामेदार रहा. कांग्रेस ने पात्र महिलाओं को लाड़ली बहना योजना में शामिल करने और योजना की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए करने का मुद्दा उठाया. कांग्रेस ने विधानसभा में लाड़ली बहना योजना को लेकर 18 सवाल लगाए. इसके अलावा प्रदेश में वृद्धावस्था योजना, विकलांग पेंशन, निराश्रत पेंशन, सामाजिक सुरक्षा जैसे अन्य पेंशन में बढ़ोत्तरी करने की मांग उठाई. कांग्रेस ने कहा कि पेंशन की राशि को 600 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए किया जाए. उधर लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए किए जाने के बाद में सरकार ने अपना पक्ष रखा.

लाड़ली को लेकर कांग्रेस ने पूछे 18 सवाल

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2023 से शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को लेकर सदन में कांग्रेस ने सरकार को घेरा. सत्र के दौरान विपक्ष ने लाड़ली बहना योजना और बुजुर्ग पेंशन योजना को लेकर जमकर हंगामा किया. कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने महिलाओं का मुद्दा सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना में नई पात्र बहनों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था शुरू करने पोर्टल खोला जाना चाहिए.

नेता प्रतिपक्ष का बयान (ETV Bharat)

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि "जब सरकार 60 साल की उम्र होने के बाद योजना की हितग्राही महिलाओं को इससे बाहर कर रही हैं, तो सरकार को 18 साल की उम्र पूरी करने वाली महिलाओं को योजना में शामिल करने के लिए पोर्टल खोलना चाहिए."

3 हजार रुपए की राशि आखिर कब मिलेगी ?

कांग्रेस विधायकों ने एक के बाद एक कई सवाल भी लाड़ली बहनों की राशि में बढ़ोत्तरी को लेकर पूछे. कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रताप ग्रेवाल, दिलीप सिंह परिहार अलग-अलग विधायकों ने सवाल में पूछा कि सरकार ने लाड़ली बहना योजना में हितग्राहियों की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए आखिर कब तक किया जाएगा? जवाब में कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि "60 साल के बाद बहनों को वृद्धा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है.

MP ASSEMBLY BUDGET SESSION 2026
विधानसभा में ऊठा लाड़ली बहना का मुद्दा (ETV Bharat)

सरकार ने किसी भी बहन का नाम योजना से नहीं हटाया है. मंत्री ने कहा कि नए पंजीयन को लेकर जवाब देना अभी संभव नहीं है. लाड़ली बहना योजना में हितग्राहियों की राशि को 1500 रुपए से बढ़ाकर 3 हजार रुपए किए जाने का फिलहाल कोई प्रावधान नहीं है."

मुख्यमंत्री ने बताई राशि बढ़ाने की समय सीमा

उधर सदन में नेता प्रतिपक्ष द्वारा लाड़ली बहना को लेकर उठाए गए मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि "विपक्ष तो योजना को लेकर पहले कहा रहा था कि योजना बंद हो जाएगी, लेकिन योजना अभी भी चल रही है. 2028 तक लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए की प्रति माह राशि हम देने वाले हैं और यह देकर ही रहेंगे. योजना में नए पंजीयन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि समय पर और धीरे-धीरे होगा. उधर सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर कांग्रेस ने सदन से बर्हिगमन कर दिया."