ETV Bharat / state

इटली में मध्य प्रदेश का IAS लगाएगा शॉट, संदीप यादव टेनिस में करेंगे भारत को रिप्रजेंट

मध्य प्रदेश के IAS संदीप यादव का ITF वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप में सिलेक्शन, इटली में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व.

MP IAS ITF WORLD TENNIS MASTERS
एमपी के आईएएस इटली में दिखाएंगे टेनिस में हुनर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : May 27, 2026 at 1:04 PM IST

|

Updated : May 27, 2026 at 1:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीनियर आईएएस अधिकारी विश्व की सबसे प्रतिष्ठित सीनियर टीम टेनिस चैंपियनशिप आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर वर्ल्ड टीम चैम्पियनशिप 2026 में अपना खेल कौशल दिखाएंगे. इस टूर्नामेंट में 2020 बैच के आईएएस संदीप यादव भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं. संदीप यादव मध्य प्रदेश बैच के आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल मध्य प्रदेश के वन विभाग में प्रमुख सचिव हैं.

संदीप यादव इस चैम्पियनशिप में खेलने वाले देश के पहले आईएएस अधिकारी होंगे. यह टूर्नामेंट 5 से 10 जुलाई के बीच इटली की राजधानी रोम में होगा.

IAS SANDEEP YADAV PLAY TENNIS
टेनिस खेलते आईएएस संदीप यादव (ETV Bharat)

देश से सिर्फ 4 खिलाड़ियों का हुआ सिलेक्शन

ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है. मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संदीप यादव का सिलेक्शन मेंस 50 प्लस वर्ग में किया गया है. इस वर्ग में देश भर से सिर्फ 4 खिलाडियों को टीम में जगह दी गई है. इसमें संदीप यादव के अलावा जगदीश तंवर, सुनील श्याम लुल्ला और कमरुद्दीन खान को भी चुना गया है.

ITF WORLD TENNIS MASTERS TOUR
शॉट लगाते संदीप यादव (ETV Bharat)

जगदीश कंवर को टीम का कप्तान बनाया गया है. संदीप यादव मध्य प्रदेश कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं. वन विभाग में प्रमुख सचिव के पहले संदीप यादव एडीशनल चीफ इलेक्शन ऑफिसर, कमिश्नर, कलेक्टर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर काम चुके हैं. हालांकि सर्विस के दौरान वे टेनिस में लगातार हाथ आजमाते रहे हैं.

3 आयु वर्ग के बीच होते हैं टूर्नामेंट में मैच

आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर की शुरूआत 1973 में हुई थी. हालांकि इसका वर्ल्ड चैम्पियनशिप 1981 में शुरू हुई. यह टूर्नामेंट 30 साल से अधिक उम्र के नॉन प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ियों के लिए शुरू की गई. बाद में इसे उम्र के हिसाब से तीन कैटेगरी में बांट दिया गया. पहली कैटेगरी 35 से 49 साल के खिलाड़ियों की, दूसरी 50 से 64 साल और तीसरी सुपर सीनियर कैटेगरी रखी गई, इसमें 65 से 85 साल की आयु सीमा रखी गई.

Last Updated : May 27, 2026 at 1:09 PM IST