मध्य प्रदेश में मौसम ने बदला मिजाज, 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी से राहत
मध्य प्रदेश में गुरुवार को बदला मौसम, 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं तूफान तो कहीं गिरे ओले.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : April 30, 2026 at 8:36 PM IST
|Updated : April 30, 2026 at 8:43 PM IST
भोपाल: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि दर्ज की गई. कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिली, जबकि तेज हवाओं से जनजीवन भी प्रभावित हुआ. कई जिलों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली. वहीं कुछ जगहों पर परेशानी भी बढ़ गई. राजधानी भोपाल में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई.
मध्य प्रदेश में मौसम ने बदला रुख
मध्य प्रदेश में तपती गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक रुख बदल लिया. भोपाल सहित कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली, जहां बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली. कई जिलों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली. जिससे जहां लोगों को राहत मिली, वहीं कुछ जगहों पर परेशानी भी बढ़ गई. राजधानी भोपाल में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई. वहीं टीकमगढ़ में तेज आंधी के साथ ओले गिरने से मौसम एकदम बदल गया.

गरज-चमक के साथ हल्की बारिश
सतना, मैहर और उमरिया में भी गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई. रायसेन, श्योपुर, बालाघाट, मुरैना और छतरपुर में भी हल्की बूंदा बांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि ग्वालियर में गर्मी का असर बना रहा और पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया. मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया "कई प्रदेश में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.
- मध्य प्रदेश में बारिश के साथ तूफानी हवाओं का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत
- मध्य प्रदेश में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर, तप रहा खजुराहो, बारिश दिलाएगी राहत या बढ़ेगी उमस
27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. उन्होंने बताया कई साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुआ है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और महाकौशल के करीब 27 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. कुछ शहरों में अभी भी गर्मी बनी रहने की संभावना जताई गई है.

