ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश के बजट से ठीक पहले वित्त मंत्री से खास बातचीत, डिप्टी सीएम ने किया बड़ा इशारा

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री व डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से ईटीवी भारत ने की बात, बताया कैसा होगा 18 फरवरी को पेश होने वाला बजट.

MP FINANCE MINISTER INTERVIEW
बजट से पहले वित्त मंत्री ने बताया प्लान (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 17, 2026 at 8:30 PM IST

|

Updated : February 17, 2026 at 9:41 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बुधवार को मध्य प्रदेश सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे. टेबलेट के जरिए वित्त मंत्री इस बजट भाषण को पढ़ेंगे. बजट पेश होने से पहले ईटीवी भारत ने वित्त मंत्री से खास बातचीत की. जनता के सुझावों को शामिल करते हुए तैयार हुए इस बजट में किस वर्ग के लिए क्या खास सौगात होगी, क्या आम आदमी को टैक्स से राहत मिल पाएगी, लाड़ली बहनों पर मेहरबान सरकार क्या नए प्रावधान करेगी. किसान कल्याण वर्ष में किसानों पर कितनी मेहरबान होगी. पेट्रोल-डीजल पर मध्य प्रदेश में लगने वाले बैट पर क्या कुछ राहत मिलेगी. वित्त मंत्री के बजट के पिटारे में क्या है इशारों में बताया.

वित्त मंत्री ने कहा इस वर्ग पर हमारा पहला फोकस होगा

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि "बुधवार को पेश होने जा रहे मोहन सरकार का बजट प्रदेश की और बेहतर व्यवस्था के साथ गरीब से गरीब व्यक्ति के कल्याण के विचार के साथ पेश होगा. ये बजट सर्वसपर्शी होगा, जिसमें गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान की बात होगी. वित्त मंत्री ने कहा कि गरीब, किसान, महिलाएं और युवा इन पर पूरी तरह से हमारा फोकस है. इनके लिए जो सरकार ने वादे किए हैं, पहले भी हमने वो पूरे किए हैं. आगे भी इन वादों को पूरा करने का प्रयास होगा.

वित्त मंत्री से ईटीवी भारत ने की बात (ETV Bharat)

किसी को तकलीफ नहीं होगी, और सुविधा सबको मिलेगी

क्या बजट में आम लोगों को टैक्स में कुछ राहत मिलेगी. इस सवाल पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने इशारों में जवाब दिया और कहा कि इस पर बात बजट के बाद ही होगी, लेकिन फिलहाल में इतना कह सकता हूं कि किसी को तकलीफ ना हो और और कुछ सुविधा सबको उपलब्ध हो ऐसा प्रावधान बजट में किए जाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि बजट जनता के लिए, जनता का बजट है. उन्ही की सुविधा के लिए ये सारी व्यवस्था सरकार में बनती है.

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का भी बजट जो आया है. उसमें पीएम मोदी का जो मिशन है, 2047 के भारत का उसे लक्ष्य किया गया है. कैसे भारत विश्व में विकसित देश के रुप में उभरे. विश्व गुरु के स्थान पर स्थापित हो. उसमें भी गरीब, महिला, किसान और युवा का ध्यान रखा गया है. इन्हीं पर ध्यान इस बजट में भी होगा.

इनके सुझावों को भी बजट में शामिल किया

वित्त मंत्री देवड़ा ने बताया कि मध्य प्रेदश सरकार जो बजट पेश करने जा रही है. उसमें आम जनता के भी सुझाव आमंत्रित किेए गए थे. बड़ी संख्या में आम लोगों ने बजट को लेकर सुझाव दिए. इस पर विषय विशेषज्ञों से भी हमने चर्चा की थी. बड़ी संख्या में उनसे भी सुझाव आमंत्रित किए थे. अब उन सभी को बजट में सम्मिलित करने का प्रयास है.

MP Finance Minister Jagdish Devda
बजट को लेकर ईटीवी भारत से वित्त मंत्री की बात (ETV Bharat)

अब किसानों की पूरी चिंता कर रही है सरकार

मोहन सरकार ने ये वर्ष किसानों को समर्पित किया है, तो क्या किसानों के लिए बजट में कोई खास सौगात होगी. इस पर जगदीश देवड़ा ने कहा कि पिछला वर्ष उद्योगों को समर्पित था. अभी किसानों को रखा है. किसानों के बारे में सरकार पूरी चिंता कर रही है. सिंचाई की स्थिति में जमीन आसमान का फर्क है. किसान सम्मान निधि तो ही है, लेकिन बाकी सुविधाएं भी जा रही है. बिजली का प्रबंध किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज तो मैं इतना ही कह सकता हूं कि आने वाला बजट जनहित का बजट होगा.

लाड़ली बहनों को हर महीने 3000 कब, ये बोले वित्त मंत्री

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने लाड़ली बहनों से किए गए 3000 के वादे को लेकर कहा कि जो वादा किया गया है, वो पांच वर्ष के लिए है और समय आने पर हमारी सरकार लाड़ली बहनों से किया गया वो वादा भी पूरा करेगी."

Last Updated : February 17, 2026 at 9:41 PM IST