ETV Bharat / state

धनबाद जेल में बंद आजसू नेता से सांसद ने की मुलाकात, फायरिंग घटना की निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो मंडल कारा में बंद आजसू नेता रजनी रवानी से मुलाकात की. बांसजोड़ा फायरिंग घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की.

DHANBAD MP REACHED DIVISIONAL JAIL
धनबाद मंडल कारा पहुंचे सांसद ढुल्लू महतो (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 26, 2026 at 8:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: सांसद ढुल्लू महतो मंगलवार को धनबाद मंडल कारा पहुंचे, जहां उन्होंने जेल में बंद आजसू नेता रजनी रवानी से मुलाकात की. जेल से बाहर निकलने के बाद सांसद ढुल्लू महतो ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि रजनी रवानी को हत्या के एक मामले में गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उन लोगों को दबाने की कोशिश है, जो इलाके में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं.

आवाज उठाने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाया जाता है: सांसद

सांसद ने कहा कि लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा में हुई घटना के बाद पुलिस ने असली दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय विरोध करने वालों को निशाना बनाया. उनका आरोप है कि इलाके में लंबे समय से सक्रिय कोयला तस्कर और माफिया स्थानीय लोगों पर दबाव बनाते रहे हैं. साथ ही इसको लेकर जो भी उनके खिलाफ खड़ा होता है, उसे झूठे मुकदमों में उलझा दिया जाता है.

जानकारी देते धनबाद सांसद (ईटीवी भारत)

सांसद ढुल्लू महतो ने बताया कि जेल में मुलाकात के दौरान रजनी रवानी ने उनके साथ मारपीट किए जाने और साजिश के तहत हत्या के मामले में फंसाने की बात कही. सांसद के मुताबिक रजनी रवानी अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ आंदोलन चला रही थी. जिसकी वजह से उन्हें टारगेट किया गया.

सांसद ने की निष्पक्ष जांच की मांग

ढुल्लू महतो ने कहा कि बांसजोड़ा क्षेत्र में इससे पहले भी कई विवादित घटनाएं सामने आ चुकी हैं और हर बार विरोध करने वालों को दबाने की कोशिश की गई है. सांसद ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की तो भाजपा आंदोलन करेगी. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने की बंगाल मॉडल की तारीफ, तो निरसा विधायक ने कसा तंज

धनबाद में एयरपोर्ट की मांग फिर तेज, सांसद ने केंद्र से की पहल की मांग

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो पहुंचीं धनबाद, संगठन मजबूती को लेकर की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक