ETV Bharat / state

सांसद सीपी जोशी फिर से बने संसद की याचिका समिति के सभापति

सांसद जोशी वर्तमान में संसद की याचिका समिति के सभापति के साथ–साथ सार्वजनिक उपक्रम समिति व ऊर्जा समिति में सदस्य हैं.

MP CP Joshi
सांसद सीपी जोशी ((Courtesy- MP Office))
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : April 29, 2026 at 2:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चित्तौड़गढ़: सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को संसद की लोकसभा में याचिका (पिटीशन) समिति का पुनः सभापति मनोनीत किया है. सांसद जोशी ने एक बार पुनः समिति का सभापति मनोनीत करने पर प्रधानमंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया है.

सांसद सीपी जोशी ने बताया कि उन्हें संसद की 15 सदस्यीय लोकसभा की याचिका समिति का सभापति व अन्य 14 सांसदों को सदस्य बनाया गया है. इनमें सदस्य सांसद एंटो एंटनी, सुखदेव भगत, राजू बिष्टा, गुरमीत सिंह, बस्तीपति नागराजू, मीतेश पटेल बाकाभाई, डॉ राजकुमार सांगवान, कमलजीत शेहरावत, देवेश शाक्य, मंजू शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, अभय कुमार सिन्हा, राजमोहन उन्निथन और मनोज तिवारी शामिल हैं. सांसद जोशी वर्तमान में संसद की याचिका समिति के सभापति के साथ–साथ सार्वजनिक उपक्रम समिति व ऊर्जा समिति में सदस्य हैं. पूर्व में वे बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 बिल की संयुक्त समिति के सभापति भी रह चुके हैं.

पढ़ें: कोटा (गुड़ला)-चित्तौडगढ़ रेल खंड के दोहरीकरण का फाइनल लोकेशन सर्वे स्वीकृत, सांसद ने साझा की जानकारी

सांसद जोशी ने याचिका समिति के पुनः सभापति मनोनीत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार जताया. गौरतलब है कि लोकसभा की याचिका समिति एक महत्वपूर्ण समिति है. इसके कार्य आम जनता की ओर से संसद में उठाई गई याचिकाओं पर विचार करना, याचिकाओं पर सरकार से राय मांगना, याचिकाओं पर रिपोर्ट देना, याचिकाओं के निपटान के लिए निर्देश देना, याचिकाओं से जुड़े मामलों में मंत्रालय के विचारों पर विचार करना, याचिकाओं के निपटान के लिए सभा में रिपोर्ट पेश करना, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना आदि है.