मालवा निमाड़ में कांग्रेस को सशक्त बनाने की तैयारी, जीतू पटवारी ने कहा उनकी गालियां हमारे लिए फूल
रतलाम में जीतू पटवारी ने कैंसर से की भाजपा की तुलना, मुख्यमंत्री से सवाल किया कि भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में गालियां सीखते हैं क्या.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : June 4, 2026 at 4:20 PM IST
|Updated : June 4, 2026 at 4:33 PM IST
रतलाम: कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जमकर हमला बोला. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की तुलना कैंसर की बीमारी से कर दी. वहीं, नीट पेपर लीक और परीक्षाओं को लेकर भी जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
मुख्यमंत्री मोहन यादव के टपोरी वाले बयान पर जीतू पटवारी ने कहा, "उनकी गालियां हमारे लिए फूल हैं. वहीं, मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में गालियां सीखते हैं क्या. जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री और एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप पर भी निशाना साधा और भाजपा की सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया."
मालवा-निमाड़ के दौरे पर जीतू पटवारी
मालवा क्षेत्र के रतलाम और नीमच जैसे प्रमुख जिलों में जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की लगातार बैठकें ले रहे हैं. वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं. 2028 के चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अभी से ऐसी जगहों पर फोकस कर रही है जहां कभी ये क्षेत्र उसके गढ़ माने जाते थे.
2023 में 17 सीटों पर सिमट गई थी कांग्रेस
मालवा और निमाड़ क्षेत्र मध्य प्रदेश की राजनीति का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है. जहां 230 में से 66 विधानसभा सीटें हैं. कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य इस प्रमुख क्षेत्र में अपनी पकड़ को दोबारा मजबूत करना है. साल 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मालवा-निमाड़ क्षेत्र की कुल 66 सीटों में से कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. बीजेपी ने यहां 48 सीट जीती थी.
आज रतलाम में ज़िला कांग्रेस समिति की समन्वय बैठक आयोजित की गई।
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 4, 2026
इस बैठक में मेरे साथ प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कांतिलाल भूरिया जी, पूर्व विधायक श्री हर्ष विजय गहलोत जी, सह प्रभारी श्री संजय दत्त जी, रतलाम ज़िला प्रभारी श्री रामवीर सिकरवार जी… pic.twitter.com/w5EVuzjbYv
बूथ स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाने की तैयारी
इस दौरान कार्यकर्ताओं की लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं. इन बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच ले जाने जैसे मुद्दे शामिल हैं. नामली में आयोजित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले और ब्लॉक के पदाधिकारियों से मुलाकात कर कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की है. इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत प्रमुख रूप से मौजूद रहे.
- मोहन यादव ने जीतू पटवारी को बताया दो कौड़ी का.. टपोरी, पूर्व मुख्यमंत्री ने दी नसीहत
- मध्य प्रदेश में पोस्टर वॉर, बीजेपी ने जीतू पटवारी को बताया 5 फन वाला सांप, कांग्रेस ने दी सलाह
- जीतू पटवारी का बीजेपी पर निशाना, मध्य प्रदेश सरकार की उल्टी गिनती में 3 बड़े मंत्री कर रहे मदद
मोहन यादव और बीजेपी पर बरसे जीतू पटवारी
मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने मोहन यादव और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "जब से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से अब तक 90 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं और 50 बार परीक्षा निरस्त करनी पड़ी है. नीट के पेपर 4-4 बार लीक हो चुके हैं.
नीट की परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था के प्रमुख आरएसएस से जुड़े हुए लोग हैं. आज देश में ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग किसी पर भी आम लोगों का भरोसा नहीं है. भ्रष्टाचार वाली पार्टी बीजेपी को उखाड़ कर फेंकेंगे. पंचायत से लेकर संसद तक बीजेपी का सफाया जरुरी है ये कैंसर जैसी बीमारी है."

