मध्य प्रदेश कांग्रेस करेगी CM हाउस का घेराव, मोहन यादव से जवाब मांगने उज्जैन में डालेगी डेरा
मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र से पहले कांग्रेस करेगी सीएम हाउस का घेराव, मुख्यमंत्री और परिवार पर लगे जमीन खरीद-फरोख्त मामले पर मांगा जवाब,दिग्विजय सिंह जीतू पटवारी को बताया पुत्र समान.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : June 30, 2026 at 5:40 PM IST
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनके परिवार के जमीन मामले को लेकर कांग्रेस विधानसभा सत्र के पहले 15 जुलाई को सीएम हाउस का घेराव करेगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस अब इस मामले को प्रदेश भर में लेकर जाएगी. इसके लिए प्रदेश भर के सभी जिलों में कांग्रेस के बड़े नेता पहुंचेंगे और इस मामले को जनता के सामने रखेंगे.
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले में जनता के सामने सफाई पेश करने की मांग करते हुए कहा कि 30 जुलाई के पहले कांग्रेस के करीबन 1 लाख कार्यकर्ता अयोध्या से उज्जैन तक हो रही लूट का हिसाब मांगने उज्जैन में पड़ाव डालेंगे. उधर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सामने आकर अंदरूनी विवाद को लेकर सफाई पेश की है.
'जमीन खरीद-फरोख्त मामले में स्पष्टीकरण दें सीएम'
कांग्रेस प्रदेश कार्यलय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि "उज्जैन में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर मुख्यमंत्री को स्पष्टीकरण देना चाहिए. उन्हें बताना चाहिए कि उच्च शिक्षा मंत्री रहते उनके परिवार के पास कितनी जमीन थी और अब कितनी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अभी तक जो जानकारी सामने आई है, वह सिर्फ 5 फीसदी ही है. पार्टी के पास इसके अलावा भी कई दस्तावेज और साक्ष्य आ रहे हैं.
विपक्ष होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले में पारदर्शिता बरतते हुए इस पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक करें. जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी एक ईमेल आईडी भी जारी कर रही है, जिस पर इससे जुड़े दस्तावेज भेजे जा सकते हैं.
15 जुलाई को कांग्रेस करेगी सीएम हाउस
जीतू पटवारी ने कहा कि 20 से 25 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र है. इसमें कांग्रेस मुख्यमंत्री से इस मामले में जवाब मांगेगी. मुख्यमंत्री जहां भी दौरे पर जाएंगे, वहां कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता उनसे जवाब मांगेंगे. इसके बाद भी यदि जवाब नहीं आया तो पार्टी उज्जैन में डेरा डालेगी. जीतू पटवारी ने कहा कि इस मामले में जल्द ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यपाल से मिलेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति से भी कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल मिलने जाएगा."
दिग्विजय बोले जीतू बेटे जैसा, पूरी पार्टी एक
दिग्विजय सिंह ने कहा कि "मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में एक है. कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री और उनके परिवार के भूमि प्रेम को लेकर जो भी शिकायतें आई हैं, उस मामले में कांग्रेस आखिरी तक लड़ेगी. एक भ्रम फैलाया जा रहा है कि जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह में अंदरूनी लड़ाई है. जीतू मेरे पुत्र समान है और मुझे कांग्रेस पार्टी में 50 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है.
- दिग्विजय का दावा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी छुपाने BJP ने छपवाई मोहन यादव के लैंड स्कैम की खबर
- मैदान में अखिलेश यादव का भाईचारा! ओवैसी बोले, यूपी से मध्य प्रदेश आते-आते जज्बात बदले
- मोहन यादव परिवार पर जमीन घोटाले का आरोप, राकेश सिंह बोले-कांग्रेस के खिलाफ भाजपा जाएगी कोर्ट
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क्या कांग्रेस के किसी और नेता के खिलाफ भी मैं दलाल जैसे शब्द का उपयोग नहीं कर सकता. जिस दलाल के बारे में एक शख्स है, जिसका सरनेम दलाल है. कांग्रेस पार्टी एक है और दृढता से मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार के प्रकरण है, उनको उजागर करके रहेंगे. उनकी कंपनियों के बारे में भी पता लगा रहे हैं कि कंपनीज के माध्यम से किस तरह की हेरफेर की गई है.

