ETV Bharat / state

चलती कार बनी आग का गोला; सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

बहेड़ी थाना के आम डंडा टोल प्लाजा के पास की घटना.

चलती कार बनी आग का गोला
चलती कार बनी आग का गोला (Photo credit;ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 1, 2026 at 10:22 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देररात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती हुई कार अचानक धूं-धूं कर जलने लगी. आग लगने के वक्त कार में तीन लोग सवार थे. आग की लपटें उठती देख कार सवारों ने किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के आम डंडा टोल प्लाजा से कुछ दूरी की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, कार बहेड़ी से किच्छा की ओर जा रही थी. इसी दौरान अचानक वाहन में स्पार्किंग हुई और देखते ही देखते कार में आग लग गई. चलती कार में आग लगने से उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कार सवार तीनों लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी.

चलती कार बनी आग का गोला (Video Credit; ETV Bharat)



सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है.



बताया जा रहा है कि आग लगने की शुरुआती वजह वाहन में हुई स्पार्किंग मानी जा रही है. हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.



घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. समय रहते कार से बाहर निकलने के कारण तीनों सवार सुरक्षित बच गए. वहीं फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया. दमकल टीम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. कोई जनहानि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: बरेली में हिमगिरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो वेंडरों की मौत, रक्षाबंधन पर घर आने का किया था वादा

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में ट्रक और रोडवेज बस में टक्कर, बस ड्राइवर की मौत, बरेली में तीन कांवड़िए घायल