ETV Bharat / state

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

लोगों की मानें तो कार चालक को गाड़ी के बोनट से धुआं निकलता देखा. इससे पहले वो कुछ समझ पाता. गाड़ी में आग लग गई.

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : December 29, 2025 at 10:27 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक चलती कार में आग लग गई. हाईवे पर उस वक्त चीख पुकार की स्थिति बन गई जब सबकी निगाहें इस जलती हुई कार पर पड़ी. गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी.

कार के बोनट से निकलता दिखा धुआं
मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट के पास का है. जहां मायचा गांव के रहने वाले भूपेंद्र नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे. सफर सामान्य था, लेकिन तभी अचानक गाड़ी के बोनट से हल्का धुआं निकलने लगा. इससे पहले कि भूपेंद्र कुछ समझ पाते, चंद सेकेंड्स के भीतर कार के अगले हिस्से से आग की भीषण लपटें उठने लगीं. मौत को सामने देख भूपेंद्र ने सूझबूझ दिखाई और चलती कार को तुरंत रोककर बाहर कूद गए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया.

नोएडा में चलती कार में लगी आग (ETV Bharat)

तकनीकी खराब बताई जा रही वजह
सड़क के बीचों-बीच हुए इस 'अग्नि तांडव' की वजह से एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जहां एक तरफ लंबा जाम लग गया, वहीं कुछ राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर इस मंजर का वीडियो बनाते नजर आए. खबर मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, शुरुआती जांच में आग का कारण 'तकनीकी खराबी' माना जा रहा है. पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु कराया है. राहत की बात यही है कि इस भयानक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

पुलिस का घटना पर बयान
गौतमबुद्ध नगर कमीशनरी के मीडिया सेल प्रभारी विजय गौतम ने बताया कि घटना करीब 1 से डेढ़ के बीच की है. थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा से परी चौक की तरफ आते समय गाड़ी में आग लग गई थी, जिसको फायर ब्रिगेड़ की मदद से बुझा दिया गया है. कोई जनहानि नहीं हुई है. यातायात सुचारु रुप से संचालित हो रहा है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली की तेलीवाड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

ये भी पढ़ें-चांदनी चौक में कपड़े की दुकान में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा, कोई हताहत नहीं