ETV Bharat / state

फरीदाबाद में कार में लगी भीषण आग, शोलों से जल उठी सड़क, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

हरियाणा के फरीदाबाद के आईएमटी इलाके में चलती कार में भीषण आग लग गई है. इस दौरान सड़क पर भी आग फैल गई.

Moving car caught fire in Faridabad IMT area Road also Catches fire
फरीदाबाद में कार में लगी भीषण आग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 27, 2025 at 8:29 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के आईएमटी इलाके में शाम लगभग 6.30 बजे एक चलती हुई गाड़ी में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. वहीं गाड़ी की आग सड़क पर भी फैल गई और सड़क पर भी आग लग गई. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया लेकिन आग बुझते-बुझते गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी.

कार में लगी आग : कार चला रहे विकास ने बताया कि "मैं अपने ऑफिस से अपनी i10 गाड़ी में बैठकर घर जा रहा था. इसी दौरान किसी राहगीर ने इशारा किया तो मैंने अपनी गाड़ी रोक दी. उसने बताया कि गाड़ी के आगे वाले हिस्से से आग निकल रही है जिसके बाद मैं समय रहते हुए गाड़ी से बाहर निकल गया और गाड़ी देखते ही देखते खाक में तब्दील हो गई. आग की शुरुआत स्पार्क की वजह से हुई थी क्योंकि आगे की लाइट में स्पार्क हो रहा था जिसके बाद आग भयंकर हो गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची थी लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी."

फरीदाबाद में कार में लगी भीषण आग (Etv Bharat)

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू : वहीं मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मी प्रवीण ने बताया कि "हमारे पास सूचना आई थी कि आईएमटी के पास एक गाड़ी में भयंकर आग लग गई है जिसके बाद हम मौके पर पहुंच गए और हमने फायर ब्रिगेड को भी इन्फॉर्म किया और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है.