नूंह में अचानक फिसली मोटरसाइकिल, सड़क पर घिसटता रहा युवक, CCTV कैमरे में कैद हादसा
हरियाणा के नूंह में सड़क पर दौड़ती मोटरसाइकिल अचानक से फिसल गई जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा.

Published : January 10, 2026 at 7:23 PM IST
नूंह : हरियाणा के नूंह में सड़क पर दौड़ रही मोटरसाइकिल अचानक से फिसल गई जिससे मोटरसाइकिल चला रहा युवक सड़क पर बाइक को स्किड करते हुए गिर पड़ा. पूरे हादसे की सीसीटीवी तस्वीरें सामने आई है.
बीच सड़क पर मोटरसाइकिल फिसली : नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल के तहत जिला मुख्यालय सड़क पर स्थित गांव छारोड़ा में एक युवक के साथ उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब उसकी चलती मोटरसाइकिल अचानक से फिसल गई. बैलेंस बिगड़ने से युवक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर घिसटता हुआ गिर पड़ा. गनीमत ये रही कि घटना के समय सड़क पर किसी भी दिशा से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था. पूरी घटना में युवक की जान बाल-बाल बच गई.
सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद : आठ जनवरी का ये पूरा हादसा गांव छारोडा बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गया है. फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक अचानक संतुलन खो देता है और मोटरसाइकिल के साथ सड़क पर गिरकर कुछ दूरी तक घिसटता चला जाता है. करीब 13 सेकंड के इस वीडियो ने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है.
डिस्क ब्रेक में गया था पानी : मौके पर मौजूद ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी मोटरसाइकिल की सर्विस स्टेशन पर वॉशिंग करवाने के बाद अपने गांव चीला लौट रहा था. जैसे ही वो छारोडा बस स्टैंड के सामने पहुंचा, अचानक उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और हादसा हो गया. युवक के गिरते ही आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वो खुद उठ खड़ा हुआ. स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल की वॉशिंग के बाद डिस्क ब्रेक में पानी चला गया था, जिससे ब्रेक ठीक से काम नहीं कर पाए और संतुलन बिगड़ने के कारण ये हादसा हुआ. हालांकि इस दुर्घटना में युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में कार का कहर, तेज़ रफ्तार में बुजुर्ग महिला को उड़ाया, CCTV कैमरे में कैद हादसा
ये भी पढ़ें - फरीदाबाद में NH-19 पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कई वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल, चालक हिरासत में
ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में बीच सड़क कार और बाइक में भीषण टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हादसा

