ETV Bharat / state

मिर्जापुर में कोहरे के कारण बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

बाइक सवार बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे, पुलिस जांच में जुटी.

मिर्जापुर में सड़र हादसे में दो की मौत
मिर्जापुर में सड़क हादसे में दो की मौत (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 1:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मिर्जापुर: ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के लहुरियादह गांव के पास बीती रात कोहरे के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

बाइक डिवाइडर से टकराई: बताया जा रहा है कि भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के रहने वाले विनोद कुमार और कोल मध्यप्रदेश मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के राजाधौ गांव की रहने वाली सेम्मू देवी दुकान का सामान लेने ड्रमंडगंज बाजार गए थे. देर रात घर वापस लौटते समय लहुरियादह गांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास घना कोहरा होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में बाइक चालक विनोद कुमार और पीछे बैठी सेम्मू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं.

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई सुभाष यादव और हेड कांस्टेबल बिजेंद्र राय ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक विनोद कुमार और सेम्मू देवी को उपचार के लिए एंबुलेंस से हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां के चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी.

पति-पत्नी चाय की दुकान चलाते थे: हादसे के बाद भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के रहने वाले शैलेन्द्र कुमार केसरवानी ने बताया कि सेम्मू देवी पिछले छह महीने से अपने पति के साथ भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के नेशनल हाईवे के किनारे चाय की दुकान चलाते थे. दोनों ड्रमंडगंज बाजार दुकान का सामान लेने के लिए गई थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए. इस संबंध में ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष भारत सुमन ने भी बताया कि लहुरियादह गांव में डिवाइडर से टकराकर दो बाइक सवार की मौत हो गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है.


यह भी पढ़ें: यूपी में रफ्तार का कहर: मिर्जापुर में पिता-पुत्री की मौत, लखनऊ में दो लोगों की गयी जान

यह भी पढ़ें: लखीमपुर और मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा; महिला समेत चार लोगों की मौत, 6 घायल