ETV Bharat / state

रोज@रोड कैंपेनः यातायात नियम तोड़ने वालों को मिल रहा गुलाब, पुलिस दे रही नियम पालन करने की नसीहत

हजारीबाग डीटीओ द्वारा यायायात नियम तोड़ने वालों को गुलाब का फूल देकर नियम पालन करने की नसीहत दी.

ROSE CAMPAIGN BY HAZARIBAG DTO
गुलाब देकर नियम पालन करने के लिए प्रेरित करती पुलिस (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 2, 2026 at 8:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबाग: शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस और परिवहन विभाग के पदाधिकारी गुलाब का फूल बांटते नजर आए. साथ ही वैसे लोग जो ट्रैफिक नियम का पालन नहीं कर रहे थे, उनको सीख देते हुए दिखे. दरअसल इन दिनों राज्य भर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें लोगों को सुरक्षा नियम से अवगत कराया जा रहा है.

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों से गांधीगीरी की तर्ज पर यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी. बिना हेलमेट लगाए बाइक की सवारी करने वालों को अधिकारियों ने गुलाब का फूल दिया. गुलाब फूल देने के साथ ही ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वालों से ट्रैफिक नियम का पालन करने की अपील की गई.

संवाददाता गौरव प्रकाश की रिपोर्ट (ईटीवी भारत)

डीटीओ ने गुलाब देकर लोगों को हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित

अभियान के दौरान विशेष कर बिना हेलमेट पहने और बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने वालों को गुलाब का फूल दिया गया. डीटीओ बैजनाथ कामती ने कहा कि हेलमेट मोटरसाइकिल सवार के लिए बेहद जरूरी होता है. दुर्घटना होने के बाद हेलमेट से माथे को सुरक्षा मिलती है. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में अधिकतर मौत बिना हेलमेट पहने हुए लोगों की होती है. जीवन अनमोल है, इसलिए हेलमेट पहनना भी जरूरी है.

motivated to follow traffic rules by giving rose in hazaribag
बाइक सवार को गुलाब देते डीटीओ (ईटीवी भारत)

बाइक सवारों ने नियम न तोड़ने का लिया संकल्प

गुलाब देने के दौरान कई ऐसे लोग थे, जो लज्जित भी हुए. फूल देने के बाद ऐसे लोगों को बताया गया कि घर पर उनका कोई इंतजार कर रहा है. बिना हेलमेट लगाकर बाइक की सवारी काफी खतरनाक है. अचानक हुए हादसे से जान भी जा सकती है. फूल लेने के बाद कई लोगों ने अगली बार से यातायात नियम नहीं तोड़ने का संकल्प लिया. 'गुलाब देकर हेलमेट पहनने की अपील' एक अनोखी और सकारात्मक पहल है. जिसमें पुलिस और परिवहन विभाग, चालकों को फाइन की जगह गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया. जिससे अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके.

ये भी पढ़ें: चौराहे के आसपास गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई! शहर में स्पेशल बाइक दस्ते की तैनाती

देवघर में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से गिरकर महिला की मौत मामले की जांच पूरी, डीएसपी ने साजिश बताया, कहा-उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई

पलामू में गाड़ी से 15 लाख कैश बरामद, जांच में जुटी पुलिस - Cash recovered in Palamu