ETV Bharat / state

जनता दरबार में सुनी जा रही थीं शिकायतें, SP ने ऑन स्पॉट IO को किया सस्पेंड

मोतिहारी में एसपी ने केस में लापरवाही बरतने के आरोप में आईओ को सस्पेंड कर दिया गया है. जनता दरबार में ये फैसला सुनाया. पढ़ें..

Motihari SP Swarn Prabhat
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात का एक्शन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 25, 2025 at 3:09 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जनता दरबार की अनूठी पहल शुरू की है. बिहार पुलिस महानिदेशक के स्पष्ट निर्देश पर यह प्रयास अब जमीन पर उतर चुका है. बुधवार की देर शाम रक्सौल थाना परिसर में आयोजित इस जनता दरबार में सैकड़ों फरियादी पहुंचे. उनकी शिकायतें सुनी गईं. कई मामलों का तुरंत समाधान हुआ और एक लापरवाह अधिकारी को निलंबित कर दिया गया. इस दौरान खास फोकस भूमि विवादों पर रहा.

लापरवाही आईओ पर गिरी गाज: जनता दरबार के दौरान सबसे चर्चित घटना रही एक पॉक्सो एक्ट के मामले में लापरवाही. इस केस की अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) सीमा कुमारी पर अनुसंधान में ढिलाई बरतने का आरोप लगा. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बिना देर किए उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया. यह फैसला फरियादियों में पुलिस की सख्ती का संदेश दे गया.

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात (ETV Bharat)

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- एसपी: इस दौरान एसपी ने बाकी सभी अनुसंधान पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. बच्चे सबसे कमजोर होते हैं, उनकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं चलेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कदम न सिर्फ उस केस के पीड़ित को न्याय दिलाएगा, बल्कि पूरे विभाग में अनुशासन लाएगा. मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी इस फैसले की तारीफ की.

"जनता दरबार का आयोजन किया गया था. इसमें कुल 72 आवदेन प्राप्त हुए थे. इसमें से एक मामला आया कि जो अगस्त के महीने में पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया था, उसमें अनुसंधानक के द्वारा कोई गिरफ्तारी नहीं की गई और न ही वारंट प्राप्त किया गया था. इसमें अनुसंधानक को निलंबित किया गया है."- स्वर्ण प्रभात, पुलिस अधीधक, पूर्वी चंपारण

Motihari SP Swarn Prabhat
रक्सौल में एसपी का जनता दरबार (ETV Bharat)

सबसे ज्यादा भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें: जनता दरबार में सबसे अधिक संख्या में भूमि विवादों से जुड़ी शिकायतें आईं. पारिवारिक बंटवारा, रास्ता विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन और पुराने मुकदमे भी छाए रहे. रक्सौल थाना क्षेत्र से एक किसान ने बताया कि पड़ोसी ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है. एसपी ने तुरंत थानाध्यक्ष को मौके पर जांच और कार्रवाई का आदेश दिया.

इन मामलों का भी निपटारा: आदापुर से आए एक परिवार ने पारिवारिक बंटवारे का मामला रखा. सुनवाई करते हुए एसपी ने संबंधित आईओ को 15 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा. हरैया से रास्ता विवाद, रामगढ़वा से सीमांकन और पलनवा से पुराने केस की शिकायतें भी सुनी गई. कई मामलों में ऑन-द-स्पॉट निष्पादन हुआ. एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद संवेदनशील मामला है. इसमें निष्पक्षता और पारदर्शिता जरूरी है, लिहाजा कोई पक्षपात नहीं चलेगा.

जनता दरबार से लोग खुश: मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात हर थाने में नियमित जनता दरबार आयोजित कर रहे हैं. इसका मकसद है पुलिस और जनता के बीच विश्वास का पुल बनाना है. रक्सौल अनुमंडल के रक्सौल, आदापुर, हरैया, रामगढ़वा और पलनवा थाना क्षेत्रों से सैकड़ों लोग अपनी परेशानियां लेकर आए. एसपी ने एक-एक फरियादी की समस्या गंभीरता से सुनी. संबंधित कागजातों का बारीकी से अवलोकन किया. कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दे दिए, इससे लोगों के चेहरों पर राहत साफ झलक रही थी.

ये भी पढ़ें:

जानें कौन हैं बिहार के वो एसपी.. जिन्होंने कटवा दिया जज साहब की गाड़ी का चालान

104 ASI के वेतन पर लगी रोक, लंबित केस का प्रभार नहीं सौंपने पर मोतिहारी SP का बड़ा फैसला

मोतिहारी पुलिस का बुलडोजर एक्शनः 100 अपराधियों के घर पर JCB लेकर पहुंची, चलाया कुर्की अभियान