ETV Bharat / state

8 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में चार्जशीट दाखिल; आरोपी की मां ने धुले थे खून से सने कपड़े

SP नार्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि रेप के गंभीर मामले में पुलिस ने सभी सबूत, CCTV साक्ष्य इकट्ठा किए हैं.

गोरखपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म आरोपी और उसकी मां.
गोरखपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म आरोपी और उसकी मां. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 11:15 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गोरखपुर: 8 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने आरोपी की मां को भी गिरफ्तार किया है, जिसने बेटे को बचाने के लिए उसके खून से सने कपड़े धुले थे. पुलिस अब आरोपी को जल्दी सजा दिलाने के लिए पैरवी तेज करेगी.

SP नार्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि रेप के गंभीर मामले में पुलिस ने सभी सबूत इकट्ठा किए हैं. आरोपियों को जेल भेजने के बाद कोर्ट में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. फास्ट ट्रैक कोर्ट में पुलिस इस मामले के लिए अर्जी देगी, ताकि सजा कराने के लिए पैरवी तेज की जा सके.

चार्जशीट दाखिल करने में बच्ची के बयान के साथ-साथ पुलिस के पास CCTV फुटेज सहित कई और तरह के साक्ष्य मौजूद हैं. इसके आधार पर वह चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही आरोपी को सजा दिलाने में तेजी दिखा रही है.

पीड़िता का बयान दर्ज: पीपीगंज के थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कोर्ट में पीड़िता के बयान के लिए अर्जी दी थी. कोर्ट के आदेश पर थाना प्रभारी ने अस्पताल में मंगलवार को पीड़िता का बयान दर्ज किया.

बयान के बाद गुरुवार को घटना के सिर्फ 5 दिनों बाद ही पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर दी है. पीड़ित बच्ची का इलाज अभी चल रहा है. उसे कुल 5 टांके लगे हैं, लेकिन हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

जयमाला कार्यक्रम से किया अगवा फिर दुष्कर्म: घटना 20 फरवरी 2026 की रात की है. 8 साल की मासूम बच्ची अपने दादा-दादी के साथ सिद्धार्थ नगर जिले से पीपीगंज थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने आई थी.

पुलिस के अनुसार, शादी समारोह में जब जयमाला कार्यक्रम चल रहा था, तभी आरोपी अशोक निषाद बच्ची का हाथ पकड़कर बगल के एक बगीचे में ले गया. वहां उसके साथ दुराचार किया और वहीं छोड़कर भाग निकला.

CCTV से मिले सुराग: परिजनों ने बच्ची की तलाश करनी शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली. 21 फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने CCTV के सहारे बच्ची को गांव के बगीचे से बरामद कर लिया.

उसे प्राथमिक इलाज के लिए जंगल कौड़िया CHC ले जाया गया. पहले वहां के डॉक्टरों ने बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. वहीं पर बच्ची का इलाज चल रहा है.

12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार: SP नार्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अशोक निषाद को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया था. पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया कि उसकी मां सुनीता देवी ने साक्ष्य मिटाने में अहम भूमिका निभाई थी.

घर पहुंचने पर आरोपी के कपड़े खून से सने थे. तब उसने बेटे के खून से सने कपड़े को धुल दिया था. पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के आरोप में आरोपी की मां सुनीता को भी 24 फरवरी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था.

यह भी पढ़ें: यूपी में नसबंदी के 1.5 साल बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सरकार से बोली-कैसे पालूं, खर्च दो...