फरीदाबाद में मां का दर्द देख रो पड़े लोग, बेटी का शव मॉर्च्यूरी से उठाकर भागी, जिंदा होने की आस थी
हरियाणा के फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में एक मां अपनी बेटी के शव को मॉर्च्यूरी से लेकर भाग पड़ी

Published : December 28, 2025 at 11:07 PM IST
|Updated : December 29, 2025 at 6:57 AM IST
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के सिविल अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मां ने डॉक्टरों पर अपनी 12 वर्षीय बेटी को जिंदा होते हुए भी मृत घोषित करने का गंभीर आरोप लगाया है.
बच्ची को मृत घोषित किया गया था : जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी निवासी परिवार अपनी बेटी भूमिका को पेट दर्द की शिकायत पर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा था. डॉक्टरों ने जांच के बाद करीब आधे घंटे में बच्ची को मृत घोषित कर दिया और उसकी बॉडी को मोर्चरी के फ्रीजर में रखवा दिया. जब ये सूचना बच्ची की मां रीना देवी को मिली तो वह तुरंत अस्पताल पहुंचीं.
फ्रीजर से बच्ची की बॉडी निकाली : आरोप है कि रीना देवी ने अपने देवर के साथ मिलकर मोर्चरी में घुसकर फ्रीजर से बच्ची की बॉडी जबरदस्ती बाहर निकाली. इस दौरान मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन परिजन बच्ची को बाइक पर बैठाकर वहां से फरार हो गए. मां का कहना है कि जब उन्होंने बच्ची को फ्रीजर से बाहर निकाला तो उसके मुंह से झाग निकल रहा था और नाक से खून बह रहा था.
उनका दावा है कि बच्ची की सांसें चल रही थीं. इसके बाद परिजन बच्ची को पहले घर और फिर एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज शुरू किया गया, लेकिन करीब एक घंटे बाद वहां भी डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक मां का दर्द देख मौके पर खड़े कई लोगों के आंसू निकल गए.
पुलिस कर रही जांच : वहीं अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों का कहना है कि "बच्ची की मौत इलाज के दौरान ही हो गई थी". पुलिस के अनुसार, "शव को दोबारा मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी".
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में बुलडोजर एक्शन जारी, नशा तस्करों के अवैध ठिकानों पर चला पीला पंजा
ये भी पढ़ें - यूपी की तर्ज पर गुरुग्राम पुलिस का बुलडोजर एक्शन, गैंगस्टर नरेन्द्र उर्फ सोनू के अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
ये भी पढ़ें - स्ट्रीट डॉग्स के लिए फ्री में ले जाइए डॉग शेल्टर्स, गुरुग्राम के इंडस्ट्रियलिस्ट जगजीत सिंह बने बेज़ुबानों का सहारा

