ETV Bharat / state

निर्दयी मां ने कलेजे के टुकड़े को लावारिस छोड़ा, बस में रोता देख स्टाफ ने बुलाई पुलिस

धमतरी बस स्टैंड में महिला नवजात को बस में रोता बिलखता छोड़कर चली गई.स्टाफ ने पुलिस की मदद से बच्चे को चाइल्ड लाइन भिजवाया.

MOTHER LEFT CHILD ABANDONED
निर्दयी मां ने कलेजे के टुकड़े को लावारिस छोड़ा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 26, 2026 at 7:27 PM IST

|

Updated : February 26, 2026 at 7:45 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी :धमतरी में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने कलेजे के टुकड़े को बिलखते हुए बस में ही छोड़ कर चली गई. बस में बच्चे की रोने की आवाज सुन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. कोतवाली पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम तत्काल बस स्टैंड पहुंची और बच्चे को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लाया गया.

बस स्टैंड में आई बच्चे के रोने की आवाज

बताया जा रहा है कि बस स्टैंड पहुंची जहां सभी सवारी उतर गए. वहीं कुछ देर बाद बस से बच्चे की रोने की आवाज आने लगी. जिसे सुन लोग हैरान हो गए. बस में जाकर देखने पर बस के सीट में एक बच्चा मिला. फिलहाल महिला की तलाश की जा रही है. बाल कल्याण समिति धमतरी ने बच्चे को अपने अंडर में ले लिया है. बड़ा सवाल की यह महिला कौन थी और आखिर बच्चा है किसका ?

निर्दयी मां ने कलेजे के टुकड़े को लावारिस छोड़ा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

रायपुर से आ रही थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी गुरुवार को रायपुर से धमतरी आ रही बस में एक महिला पचपेड़ी से चढ़ती है. जो अपने चेहरे को स्कार्फ से ढकी हुई थी. उसके हाथ में तीन-चार महीने का मासूम बच्चा था. जैसे ही वह बस लगभग 3:15 बजे धमतरी पहुंची, सीट में बच्चे को सुलाकर महिला भाग गई. जब स्टाफ ने देखा कि बच्चे का कोई भी पालक नहीं है तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इसके अलावा चाइल्ड लाइन को भी सूचित किया गया. दोनों टीम ने बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर जांच के बाद डॉ अखिलेश देवांगन ने स्वस्थ बताया.

यह बच्चा लड़का है जो 4 से 5 माह का है, स्वस्थ है. महिला कौन थी, मामला क्या है? यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल बाल कल्याण समिति के अंडर में बच्चा है और इसे विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर के सुपुर्द किया जाएगा. इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी- नीलम साहू ,चाइल्ड लाइन

अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर यह बच्चा किसका है, बच्चे का महिला के साथ क्या संबंध था. क्या वो उसकी मां थी या महिला उसे चोरी करके ला रही थी या फिर किसी परेशानी में उसने बच्चे को छोड़ दिया. ऐसे बहुत सारे सवाल हैं. बहरहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि महिला का पता लगाया जा सके.

एप्पल बेर शुष्क इलाकों के लिए वरदान, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा वाली खेती, किसान हो रहे मालामाल

तुलार गुफा क्षेत्र में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, फोर्स ने दो IED किए निष्क्रिय, बड़े नुकसान की थी प्लानिंग

'संकल्प' से मिटेगी माओवाद की लकीर, शिक्षा और विकास से बदलेगी अबूझमाड़ की तस्वीर

Last Updated : February 26, 2026 at 7:45 PM IST