ETV Bharat / state

करहधाम पटिया वाले आश्रम में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा साधना में लीन

मशहूर फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने करहधाम आश्रम में माथा टेका और एक घंटे तक साधना की. रामधुन कीर्तन में भी भाग लिया.

Morena Karhadham Ashutosh Rana
करहधाम में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा साधना में लीन (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 21, 2026 at 12:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुरैना : प्रसिद्ध सिद्ध स्थल करहधाम पटिया वाले बाबा आश्रम में भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिलता है. मशहूर अभिनेता आशुतोष राणा ने करहधाम आश्रम पहुंचकर श्रद्धा से मत्था टेका. रामधुन कीर्तन में लीन होकर उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा. उनके साथ इंडिगो एयरलाइंस के ऑपरेशनल इंडिया चेयरमैन वरुण द्विवेदी और पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह भी मौजूद रहे.

करहधाम आश्रम में साधना व संवाद किया

आशुतोष राणा नवग्रह मंदिर के दर्शन के बाद डबरा से मुरैना शुक्रवार क़ो पहुंचे और करीब एक घंटे तक आश्रम में साधना व संवाद का विशेष समय बिताया. फिल्मी दुनिया में अपने सशक्त अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता शुक्रवार को आध्यात्मिक रंग में पूरी तरह रंगे में नजर आए. उन्होंने करहधाम पटिया वाले बाबा आश्रम में पटियावाले बाबा की तपस्थली पर काफी समय बिताया. साथ ही काफी देर तक यहां चल रही रामधुन में हिस्सा लिया.

करहधाम पटिया वाले आश्रम में फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा (ETV BHARAT)

आशुतोष राणा ने किया संतों से आत्मीय संवाद

आशुतोष राणा के पहुंचने पर आश्रम परिसर में भक्ति और शांति का माहौल भावपूर्ण हो उठा. वह एक घंटे तक आश्रम में रुके और संतों से आत्मीय संवाद किया. इस दौरान उन्होंने दीनबंधु महाराज और बाई महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. आशुतोष राणा ने मुरैना में पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह के फार्म हाउस पर रात्रि विश्राम किया.

Morena Karhadham Ashutosh Rana
आशुतोष राणा ने करहधाम आश्रम में साधना व संवाद किया (ETV BHARAT)

स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच खुशी की लहर

करहधाम में उनका सादा, श्रद्धाभाव से भरा रूप देखने लायक रहा. फिल्मी दुनिया की चमक-दमक से दूर, वे पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए. स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए भी यह पल खास बन गया, जब बड़े पर्दे का चर्चित चेहरा संतों के सान्निध्य में एक साधारण भक्त की तरह बैठा दिखाई दिया. आशुतोष राणा बॉलीवुड की चमक-दमक से दूर आध्यत्मिक रंग में अक्सर रंगे हुए दिखते हैं. धार्मिक स्थलों के दौरे वह अक्सर करते रहते हैं.