ETV Bharat / state

होली पर चली गोली, पत्नी के बगल में पति की मौत, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाए हत्या के आरोप

आधी रात कमरे में गूंजी गोली, पत्नी के पास सो रहे युवक की रहस्यमयी मौत, परिजनों के बयानों में विरोधाभास.

MORENA HUSBAND SHOT DEAD during sleep
कुछ दिन पहले ही सूरत से लौटा था लवकुश (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 4:51 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट : ओमप्रकाश गोले

मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां के सिहोनियां कस्बे में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पत्नी के बगल में सो रहे एक शख्स की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना सिहोनियां थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल के पास की बताई जा रही है. अचानक चली गोली की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए.

कुछ दिन पहले ही सूरत से लौटा था लवकुश

पुलिस के मुताबिक मृतक सूरत में रहकर काम करता था और एक महीने पहले ही सूरत से घर लौटा था. परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है. इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. पुलिस के मुताबिक मिडिल स्कूल के पास रहने वाले 25 वर्षीय लवकुश पुत्र अशोक माहौर की कमरे के अंदर गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. घटना के समय उसकी पत्नी भी उसके बगल में सो रही थी, तभी रात 2.30 बजे परिजन गोली चलने की आवाज से घबराकर उठे.

Morena husband shot dead
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस (Etv Bharat)

परिजनों के बयानों में विरोधाभास

परिजनों के मुताबिक जब वे कमरे में पहुंचे तो लवकुश खून से लथपथ पड़ा था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. लवकुश सूरत में हीरे की फैक्ट्री में काम करता था और एक माह पहले ही घर लौटा था. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब मृतक के छोटे भाई छोटू ने घर के पीछे रहने वाले विक्रम परमार पर हत्या का आरोप लगाया. परिजनों के बयानों में विरोधाभास भी सामने आया है, जिससे घटना और रहस्यमय बन गई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी है.

होली पर चली गोली, पत्नी के बगल में पति की मौत (Etv Bharat)

12 दिन पहले ही मृतक की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

इस मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि जिस युवक की मौत हुई है उसकी पत्नी ने महज 12 दिन पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था. घर में जहां नवजात के आगमन की खुशियां थीं, तो वहीं इस घटना से पलभर में सबकुछ मातम में बदल गया. पुलिस के मुताबिक इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान भी लिए गए हैं, जिसके बाद पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

Husband mysterious death morena
कुछ दिन पहले ही सूरत से लौटा था लवकुश (Etv Bharat)

कनपटी पर लगी है गोली, मामला हुआ पेंचीदा

डीएसपी विजय भदौरिया के अनुसार, '' युवक की कनपटी पर बेहद नजदीक से गोली लगी है, जिससे मामला और भी पेंचीदा हो गया है. शुरुआती जांच में घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, हम किसी भी निष्कर्ष पर जल्दबाजी में पहुंचने से बच रहे हैं. हर पहलू की बारीकी से जांच की रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों का मिलान भी किया जा रहा है, इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा.''

यह भी पढ़ें-

हालांकि, इस मामले में मृतक के भाई छोटू ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि गोली उसके पड़ोस में रहने वाले विक्रम परमार ने मारी है. भाई का दावा है कि वारदात के बाद उसने विक्रम को छत के रास्ते भागते हुए देखा था.