ETV Bharat / state

मुरैना में गणित का पेपर बना अंतिम इम्तिहान, एग्जाम देते वक्त 10वीं की छात्रा की मौत

मुरैना में परीक्षा केंद्र पर 10वीं की छात्रा की अचानक थम गईं सांसें, बेहद कमजोर और एनीमिया से पीड़ित थी छात्रा.

Morena exam centre Student dies
मुरैना में परीक्षा केंद्र पर 10वीं की छात्रा की मौत (बच्ची की पुरानी तस्वीर) (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 10:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना से एक 10वीं की छात्रा की अचानक मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बानमोर स्थित पंडित नेहरू परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देते वक्त छात्रा की मौत हो गई. मंगलवार को मध्य प्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा का गणित का एग्जाम था. छात्रा परीक्षा केंद्र पर पेपर लिख रही थी. इसी दौरान किसी बात से अचानक घबराकर बेहोश हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही क्षणों में उसकी हालत बिगड़ गई. बाहर इंतजार कर रहे परिजन उसे तुरंत ग्वालियर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

परीक्षा के दौरान छात्रा की गई जान

परीक्षा केंद्र पर छात्रा की मौत का दर्दनाक घटना ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के चकुनारा गांव निवासी देवेंद्र कुशवाह की बेटी वर्षा कुशवाह अपने भाई अंकेश के साथ कक्षा 10वीं की गणित का पेपर देने पहुंची थी. दोनों ने बानमोर स्थित पंडित नेहरू स्कूल से फार्म भरा था और चाचा के साथ परीक्षा केंद्र आए थे. लेकिन छात्रा का ये इम्तिहान हमेशा के लिए अधूरा ही रह गया.

MP examination centre Student dies
एग्जाम दे रही छात्रा की अचानक थम गई सांसें (Getty Image)

परिजनों का आरोप- उड़ना दस्ता की हलचल से घबराई थी छात्रा

छात्रा के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे उसके चाचा अजय कुशवाह का आरोप है, '' एग्जाम के दौरान परीक्षा केंद्र पर उड़न दस्ता पहुंचा था. उड़न दस्ते की हलचल देखकर छात्रा घबरा गई और कुछ ही देर में बेहोश होकर गिर पड़ी." वहीं, इस घटना के बाद ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने उसे एक कमरे में लिटाकर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत तेजी से बिगड़ती गई, जिसके बाद परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े उसके चाचा को बुलाया गया. छात्रा की हालात बिगड़ते देख तुरंत उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

छात्रा को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल से ग्वालियर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं. परिजन उसे ग्वालियर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. इस मामले में बानमोर थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव ने बताया, "पंडित नेहरू परीक्षा केंद्र पर एक 10वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़े गई थी. इसके बाद ग्वालियर ले जाते समय उसकी मौत हो गई है. अभी फिलहाल परिजन थाने नहीं आए है. पुलिस की जांच जारी है."

छात्रा के मौत के मामले में कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड़ ने कहा, "घटना बेहद दुखद है. डॉक्टरों से चर्चा की है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा. बताया जा रहा है कि छात्रा कमजोर बहुत थी और एनीमिया से पीड़ित थी."