ETV Bharat / state

मुरादाबाद के युवक ने Live वीडियो बनाकर खुद को मारी गोली, मौत; परिवार बोला- डिप्रेशन में था

कुंदरकी थाने के इंस्पेक्टर हमबीर सिंह जादौन ने बताया कि मृतक की पहचान फरहत अली (19) पुत्र सरताज के रूप में हुई है.

मुरादाबाद के युवक ने Live वीडियो बनाकर खुद को मारी गोली.
मुरादाबाद के युवक ने Live वीडियो बनाकर खुद को मारी गोली. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 31, 2026 at 1:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुरादाबाद: जिले में एक युवक ने लाइव वीडियो बनाकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र में चक फाजलपुर गांव की है.

कुंदरकी थाने के इंस्पेक्टर हमबीर सिंह जादौन ने बताया कि मृतक की पहचान फरहत अली (19) पुत्र सरताज के रूप में हुई है. मृतक के घर वालों ने जानकारी दी है कि वह डिप्रेशन में था.

इस कारण उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने यह भी बताया कि घर वालों ने तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने कोई कार्रवाई न करने की बात कही है. फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, थाना कुंदरकी के चक फाजलपुर गांव निवासी सरताज के बेटे फरहत अली ने खुद को गोली मारी है. मृतक ने सुसाइड से पहले अपने मोबाइल के कैमरे से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो बनाया था, जिसमें वह खुद को परेशान बता रहा है.

वह वीडियो में कहता नजर आ रहा है कि जिसने दिल दुखाया है, उससे हश्र में मुलाकात होगी. इतना कहकर वह खुद को गोली मार लेता है. वीडियो में फरहत अपने परिवार को परेशान न करने की बात भी कह रहा है.

आत्महत्या करते समय वह जिस कमरे में था, वहां उसकी 5 वर्षीय भतीजी भी मौजूद थी. अपने चाचा से गोली चलाने की बात पूछ रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता और वीडियो बनाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लेता है.

आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे की ओर भागे. मगर, दरवाजा अंदर से बंद था. किसी तरह खिड़की के रास्ते से परिवार के लोग अंदर दाखिल हुए अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए. कमरे में खून से लथपथ फरहत बेजान पड़ा था.

घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों के बाद फरहत की बहन की शादी होनी थी. घटना के बाद घर में खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद पुलिस का एक्शन, सूर्य प्रताप हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनामी