एयरगन से गोली मारकर बंदरों की हत्या, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, फसल नुकसान करने का था संदेह
एयरगन से गोली मारकर दो बंदरों की हत्या का मामला सामने आया है.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : April 9, 2026 at 12:04 PM IST
दुर्ग : धमधा में दो बंदरों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है.पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चना फसल खराब करने के संदेह में बंदरों की हत्या की है. इसके लिए आरोपी ने बंदरों पर एयरगन से फायर किया,फायरिंग में दो बंदरों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
वन विभाग और पुलिस ने की पतासाजी
दानिया गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी कि गांव के खेत में एक बंदर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. जांच के दौरान वन विभाग ने पाया कि किसी ग्रामीण ने एयरगन से गोली चलाकर बन्दर की हत्या की है. वन विभाग और पुलिस विभाग ने आरोपी की पतासाजी में जुटी. बंदर के शव के आसपास वाले खेत मालिकों से पूछताछ की. जिसमें एक खेत के मालिक ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपी अजय पटेल ने एयरगन से दो लंगूरों को गोली मारी.गोली लगने से दोनों बंदरों की मौके पर ही मौत हो गई.
ग्रामीणों को सूचना पर वन विभाग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर बंदर के शव का परीक्षण किया गया. जिसमें एयरगन से गोली मारकर हत्या की गई.जांच के दौरान वन विभाग ने आरोपी अजय पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है. वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 और 51 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है- अंजू, रेंजर धमधा
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बंदर उसके खेत में लगे चने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे.इसी वजह से उसने गोली चलाई है. घटना के बाद एक बंदर के शव को जमीन में दफना दिया गया,जबकि दूसरे बंदर का शव को खेत में छोड़ दिया गया. जिसे बाद में कुत्तों ने नोच डाला. मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. टीम ने गांव में अन्य लोगों से पूछताछ करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है. वन विभाग ने घटना में इस्तेमाल एयरगन को बरामद कर मृत बंदर के शव को नियमानुसार दफनाया.
सचिन तेंदुलकर का परिवार पहुंचा अचानकमार टाइगर रिजर्व के बम्हनी गांव, बैगा परिवार से की मुलाकात
जंगल में मौत का करंट,जानवरों की मौत पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब
हिमंता बिस्वा सरमा का कांग्रेस ने फूंका पुतला,खड़गे पर टिप्पणी करने पर विरोध

