ETV Bharat / state

चौथी कक्षा की परीक्षा में पूछा गया, मोना के कुत्ते का नाम, ऑप्शन में राम नाम होने पर वीएचपी ने उठाए सवाल

जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है, प्रश्न पत्र में गड़बड़ी प्रिंटिंग प्रेस की वजह से हुई.

CONTROVERSY OVER EXAM QUESTION
परीक्षा में पूछे गए सवाल पर बढ़ा बवाल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 8, 2026 at 3:13 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

महासमुंद: जनवरी के पहले हफ्ते से जिले में अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जा रही है. सभी सरकारी स्कूलों में परीक्षाएं अभी जारी हैं. 7 जनवरी बुधवार को चौथी कक्षा के प्रश्नपत्र में एक विवादित प्रश्न को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. दरअसल, सवाल में ये पूछा गया कि मोना के कुत्ते का नाम क्या है. सवाल का जवाब चुनने के लिए बच्चों को चार ऑप्शन दिए गए. जिसमें से एक ऑप्शन था राम. अब इसी बात को लेकर विश्व हिंदू परिषद के लोग नाराज हो गए हैं. वीएचपी वालों ने इसे भागवान राम से जोड़कर अपनी आपत्ति जताई है.

परीक्षा में पूछे गए सवाल पर बढ़ा बवाल

नाराज विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने विरोध स्वरुप जिला शिक्षा अधिकारी का पुतला दहन किया. नाराज वीएचपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिला शिक्षा अधिकारी को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

ऑप्शन में राम नाम होने पर वीएचपी ने उठाए सवाल (ETV Bharat)

अगर कहीं गलती हो भी गई तो उसकी प्रूफ रीडिंग करने वाले ने ये गलती क्यों नहीं पकड़ी. जाहिर है इसे छिपाने की कोशिश अब की जा रही है, जो निंदनीय है: हर्षवर्धन चंद्राकर, जिला अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद

CONTROVERSY OVER EXAM QUESTION
परीक्षा में पूछे गए सवाल पर बढ़ा बवाल (ETV Bharat)

ये कोई सामान्य घटना नहीं है. ये बड़ा आंदोलन का रुप लेगा. हम चुप नहीं बैठेंगे. कल ही मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया जाना चाहिए था. एफआईआर दर्ज नहीं होना अपने आप में सवाल खड़े करता है. शिक्षा मंत्री और गृहमंत्री को इसपर संज्ञान लेना चाहिए: देवेंद्र कुमार दुबे, प्रशासकीय संपर्क सूत्र, महासमुंद

हम ये मानते हैं कि ये गलती हुई है. लेकिन जो प्रश्नपत्र हमने छपने के लिए दिया था वो प्रश्न पत्र नहीं छपा. प्रिंटिंग से जो छपकर आया वो अलग था. पैकेट में बंद होने की वजह से उसे चेक नहीं किया गया. ये गलत हुआ है ये हम मानते हैं. हमने प्रिंटिंग प्रेस वाले को नोटिस दिया है: विजय कुमार लहरे, जिला शिक्षा अधिकारी

CONTROVERSY OVER EXAM QUESTION
परीक्षा में पूछे गए सवाल पर बढ़ा बवाल (ETV Bharat)

विभाग की ओर से दी गई दलील

वही शिक्षा विभाग के आला अधिकारी सारा दोष प्रिंटिंग प्रेस पर थोपते नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि उनकी मंशा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने की नहीं थी.

क्या है पूरा विवाद उसे समझें

महासमुंद के शासकीय विद्यालयों मे अर्धवार्षिक परीक्षा संचालित हो रही है. 7 जनवरी को कक्षा चौथी का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था. जिसमे पहला प्रश्न था what is the name of Mona,s dog?. जवाब के चार विकल्प में a - Bala , b - No one is mentioned, c- Sheru , d - Ram लिखा था. अब इसी बात को लेकर विश्व हिंदू परिषद के लोग नाराज हैं. वीएचपी के लोग इसे हिंदू आस्था से जोड़कर देख रहे हैं. नाराज लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर पर नारेबाजी भी की. जिला शिक्षा अधिकारी को बाकायदा एक ज्ञापन भी सौंपा गया.

क्या कहना है वीएचपी का

इस पूरे मामले में हिन्दू संगठन के लोगों को कहना है कि हमारे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालो पर एक्शन होनी चाहिए, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जो पेपर छपा है वो हमारे विभाग द्वारा नही बनाया गया है. हम लोगों ने जो पेपर बनाया था वो छपा नही है. प्रिंटिंग वाले को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि उन्होने ये पेपर कैसे छापा. अगर इससे किसी की भावना आहत हुई है तो क्षमा चाहते हैं.

छत्तीसगढ़ के मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी व्यक्ति

छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा माह 2026, उच्चस्तरीय बैठकों में बनी हादसों और मृत्यु दर में कमी लाने की कार्ययोजना
शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर विवाद, VSK ऐप से निजता का बताया खतरा, बेमेतरा में सौंपा गया ज्ञापन