ETV Bharat / state

पत्नी संग कहां पहुंचे मोहन यादव, पूजा-पाठ कर मांगी मन्नत, बेटे-बहू भी आए नजर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पत्नी और परिवार संग पहुंचे ओंकारेश्वर धाम,राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में की पूजा, बेटे-बहू की नर्मदा परिक्रमा का समापन.

MOHAN YADAV RAJARAJESHWARI TEMPLE
राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे सीएम मोहन यादव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 2, 2026 at 1:42 PM IST

|

Updated : January 2, 2026 at 1:53 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

खंडवा: भगवान शिव की नगरी ओंकारेश्वर धाम के मोरटक्का में नर्मदा तट स्थित राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया. इस आयोजन में शामिल होने प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव अपनी पत्नी और परिवार संग पहुंचे. जहां उन्होंने मां देवी की पूजा-अर्चना की. इस दौरान सीएम के पुत्र डॉक्टर अभिमन्यु और बहू की 12 दिवसीय मां नर्मदा परिक्रमा का समापन भी मोरटक्का में हुआ. जिसके उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया.

किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जाएगा साल 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. मध्य प्रदेश में कृषि विकास की दर लगातार बढ़ रही है. किसानों के हित में अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं. राज्य सरकार ने इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. जिससे किसानों की आय बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं.

सीएम ने पत्नी संग की पूजा-अर्चना (ETV Bharat)

मां नर्मदा की कृपा से समृद्ध हो रहा मध्य प्रदेश

सीएम ने कहा कि नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा है और मां नर्मदा की कृपा से प्रदेश निरंतर समृद्ध हो रहा है. नर्मदा अंचल की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक परंपराएं प्रदेश की पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित और सशक्त करना सभी की जिम्मेदारी है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मोरटक्का स्थित राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने न्यास के माध्यम से संचालित कुपोषण मुक्त भारत अभियान के तहत मातृ एवं शिशु आरोग्य केंद्र का निरीक्षण किया.

MOHAN YADAV RAJARAJESHWARI TEMPLE
कन्या पूजन करते मोहन यादव और उनकी पत्नी (ETV Bharat)

वैदिक परंपराओं में भारतीय संस्कृति की भूमिका

यहां उन्होंने गर्भवती व धात्री महिलाओं से संवाद कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें पोषण आहार सामग्री वितरित की. मुख्यमंत्री ने राजराजेश्वरी सेवा भारती न्यास द्वारा निर्माणाधीन वेद विद्यालय भवन का भी अवलोकन किया. जिसके बाद सीएम ने कहा कि ऐसे संस्थान भारतीय संस्कृति, संस्कार और वैदिक परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

KHANDWA RAJARAJESHWARI TEMPLE
बच्चों संग फोटो निकलवाते मोहन यादव (ETV Bharat)

सीएम के बेटे ने ओंकारेश्वर में किया नर्मदा परिक्रमा का समापन

नर्मदा परिक्रमा के समापन पर सीएम के बेटे अभिमन्यु ने कहा यह बहुत अच्छा अनुभव था. अपने जीवनकाल में एक बार सभी को नर्मदा परिक्रमा जरूर करना चाहिए. उन्होंने कहा मैंने सोचा था कि शादी के एक बार जरूर नर्मदा परिक्रमा करना है, लेकिन नर्मदा मैया इतनी जल्दी बुला लेगी, यह मैंने नहीं सोचा था. उन्होंने बताया कि मैंने ओंकारेश्वर धाम से परिक्रमा शुरू की थी और यहीं आकर परिक्रमा का समापन किया है. अभिमन्यु के साथ इस परिक्रमा में उनकी पत्नी डॉक्टर इशिता, भाई-भाई और दीदी-जीजा भी थे.

Last Updated : January 2, 2026 at 1:53 PM IST